Search
Close this search box.

BNMU फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन*


भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा की क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विभाग के तत्वावधान में रविवार को अंतर महाविद्यालय फुटबाल (पुरुष) प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस अवसर पर ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के मैदान पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश प्रसाद यादव ने की।

उन्होंने कहा कि खेल से हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।खेल के क्षेत्र में कैरियर की भी अपार संभावनाएं हैं।

मुख्य अतिथि उपकुलकचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि बीएनएमयू में खेल गतिविधियां बढ़ी हैं।
स्पोर्टस कैलेण्डर के अनुसार नियमित रूप से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी बढ़चढ़ कर खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। आगे अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखकर ठोस रणनीति के साथ कार्य करने की जरूरत है।

विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा परिषद् के उपसचिव डॉ. शंकर कुमार मिश्र ने कहा कि
प्रतियोगिता में फाइनल में पहुँची दोनों टीमें एक से बढ़कर एक थीं। आगे दोनों के चुनिंदा खिलाड़ियों को मिलाकर विश्वविद्यालय की टीम बनाई जाएगी, जो अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में भाग लेगी।

सम्मानित अतिथि अर्थपाल डॉ. मिथिलेश कुमार अरिमर्दन ने फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी देने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

आयोजन को सफल बनाने में कोच डॉ. रामकृष्ण यादव और पीटीआई द्वय नंदन कुमार भारती एवं प्रियरंजन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

*विजेता*
प्रतियोगिता के फर्स्ट हाफ में एमएलटी कॉलेज ने टीपी कॉलेज पर दो गोल दागा। प्रतियोगिता के सेकेंड हाफ में टीपी कॉलेज ने एमएलटी कॉलेज पर एक गोल दागा। अंतिम रूप में एमएलटी कॉलेज ने टीपी कॉलेज को दो-एक से पराजित किया। विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों को आकर्षक ट्रॉफी और सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किया गया।

टीपी कॉलेज के कप्तान चंद्रकिशोर कुमार और एमएलटी कॉलेज के कप्तान अरमान थे। रेफरी की भूमिका में दिनेश रजक, राजकुमार, विवेक कुमार एवं दिनेश कुमार थे।

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन