Tag: भूमंडलीकरण

Bhupendalikaran aur Manvadhikar भूमंडलीकरण और मानवाधिकार
Uncategorized

Bhupendalikaran aur Manvadhikar भूमंडलीकरण और मानवाधिकार

विश्व मानवाधिकार दिवस की बधाई --------   पुस्तक प्रकाशित --- ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष एवं बीएनएमयू के उपकुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर की पुस्तक 'गाँधी-अंबेडकर और मानवाधिकार' प्रकाशित हुई है। कुल 202 पृष्ठों की इस पुस्तक को के. एल. पचौरी प्रकाशन, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के तरूण विजय पचौरी ने हार्ड कवर में उच्च गुणवत्ता के साथ प्रकाशित किया है।   लेखक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि प्रस्तुत पुस्तक में प्रस्तावना एवं उपसंहार सहित कुल तेरह अध्याय हैं। प्रस्तावना में विषय की आवश्यकता को रेखांकित किया है। अध्याय दो से पाँच तक क्रमशः 'दलित', 'स्त्री', 'धर्म' एवं 'राष्ट्र' को गाँधी की दृष्टि से समझने की कोशिश की गई है। आगे अध्याय छः से नौ तक पुनः क्रमशः 'दलित', 'स्त्री', 'धर्म' एवं 'राष्ट्र' को डॉ. अंबेडकर की दृष्टि से व्याख...
Bhumandalikaran aur Manvadhikar भूमंडलीकरण और मानवाधिकार
SRIJAN.AALEKH

Bhumandalikaran aur Manvadhikar भूमंडलीकरण और मानवाधिकार

20. भूमंडलीकरण और मानवाधिकार ‘संयुक्त राष्ट्र संघ’ के चार्टर में मानव के मौलिक अधिकारों, मानव के व्यक्तित्व के गौरव तथा महत्व में तथा पुरूष एवं स्त्राी के समान अधिकारों के प्रति विश्वास व्यक्त किया गया है। ‘संयुक्त राष्ट्र संघ’ के अनुच्छेद-1 में ‘मानव अधिकारों के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने और उसे प्रोत्साहित करने’ की बात कही गई है। वहीं अनुच्छेद-13 में ‘जाति, लिंग, भाषा अथवा धर्म के भेदभाव के बिना सभी के मानव अधिकार तथा मौलिक स्वतंत्राताओं की प्राप्ति में सहायता देना’ निहित है। अनुच्छेद-55 में भी ‘जाति, लिंग, भाषा या धर्म के भेदभाव के बिना सभी के लिए मानव अधिकारों तथा मौलिक स्वतंत्राताओं को बढ़ावा देने’ की बात कही गयी है।1 इसी तरह, ‘संयुक्त राष्ट्र संघ’ के अनुच्छेद-56 में यह प्रावधान है कि सभी सदस्य राष्ट्र मानव अधिकारों तथा मानव स्वतंत्राताओं की प्राप्ति के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ को अपना...
Bhumandalikaran aur Bhartiy Vikalp भूमंडलीकरण और भारतीय विकल्प
SRIJAN.AALEKH

Bhumandalikaran aur Bhartiy Vikalp भूमंडलीकरण और भारतीय विकल्प

12. भूमंडलीकरण और भारतीय विकल्प महात्मा गाँधी द्वारा हिंद-स्वराज’ में कहा है, ”यह सभ्यता ऐसी है कि अगर हम धीरज धरकर बैठे रहेंगे, तो इसकी चपेट में आए हुए लोग खुद की जलाई हुई आग में जल मरेंगे। ... यह सभ्यता दूसरों का नाश करने वाली और खुद भी नाशवान है।“1 उनकी इस भविष्यवाणी के संकेत आज हर तरफ दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इस तथाकथित भूमंडलीकरण से उत्पन्न चातुर्दिक संकटों के समाधान की दिशा में भी गंभीरतापूर्वक काम करने की जरूरत महसूस होने लगी है। इस क्रम में भारतीय चिंतन की ओर ध्यान जाना स्वभाविक है। भारतीय चिंतन सार्वभौमिक एवं सर्वकालिक है और आधुनिक संदर्भों में भी इसकी प्रासंगिकता, उपादेयता एवं स्वीकार्यता बढ़ती जा रही है। भूमंडलीकरण के भारतीय विकल्प को निम्न बिंदुओं में आसानी से समझा जा सकता हैऋ पण् समग्र विकास या सर्वोदय: भूमंडलीकरण का सबसे अहम मुद्दा हैऋ ‘विकास’, लेकिन दुर्भाग्य से इसे संकुचि...
Bhumandalikaran aur Bhartiy Sabhyta भूमंडलीकरण और भारतीय सभ्यता
SRIJAN.AALEKH

Bhumandalikaran aur Bhartiy Sabhyta भूमंडलीकरण और भारतीय सभ्यता

11. भूमंडलीकरण और भारतीय सभ्यता हम जानते हैं कि प्राकृतिक संपदाओं और मानव संसाधनों की प्रचुरता के कारण भारत को ‘सोने की चिड़िया’ कहा जाता था। मगर, पश्चिमी सभ्यता के झंडाबरदारों ने इसे सपेरोें, लूटेरों, जटाजूट वाले संन्यासियों, धर्मांधों, गरीबों एवं असभ्यों का देश कहकर ही प्रचारित किया। यह एक औपनिवेशिक दृष्टि थी, जिसे भारत के कई नवशिक्षित बुद्धिजीवियों ने भी बौद्धिकता एवं प्रगतिशीलता के अहंकार में अपनाया था। तब गाँधी ने इस औपनिवेशिक दृष्टि के साथ-साथ ऐसे बुद्धिजीवियों के मानसिक दिवालियेपन को भी ‘हिंद-स्वराज’ में झकझोरने की कोशिश की थी। ‘हिंद-स्वराज’ में गाँधी ने यह दिखाने का प्रयास किया है कि हिंदुस्तान पश्चिमी सभ्यता के कारण ही गुलाम हुआ है और हिंदुस्तान की दुर्दशा के लिए अंग्रेजी राज से अधिक अंग्रेजी (पश्चिमी) सभ्यता जिम्मेदार है। इसलिए, यदि हम भारतीय पश्चिमी सभ्यता के माया-जाल से निकलकर ...
Bhumandalikaran and Rastravad भूमंडलीकरण और राष्ट्रवाद
SRIJAN.AALEKH

Bhumandalikaran and Rastravad भूमंडलीकरण और राष्ट्रवाद

10. भूमंडलीकरण और राष्ट्रवाद हम जानते हैं कि ‘राष्ट्र’1 शब्द ‘रज्’ धातु में ‘ष्ट्रन्’ प्रत्यय लगाने पर बना है। इसका अर्थ हैऋ ‘देश’, ‘मुल्क’, ‘नेशन’ आदि। राष्ट्र के कुछ विशेष गुण हैं, जो उसे अराष्ट्रिक जनसमूहों से अलग करते हैं। यह किसी भौगोलिक क्षेत्रा की सीमा मात्रा नहीं है, बल्कि सभी नागरिकों के सम्मिलित अस्तित्व का नाम है।2 इसमें राष्ट्र के प्रति सार्वभौमिक एवं सर्वकालिक कर्तव्य एवं निष्ठा के तत्व निहित हैं। ‘राष्ट’ª की व्यापकता में सारी वैयक्तिक संकीर्णताएँ विलीन हो जाती हैं और सांस्कृतिक विभिन्नताओं का लोप हो जाता है। यही कारण है कि राष्ट्र-आराधना समस्त आराधनाओं में सर्वोपरि है। राष्ट्र का गौरवगान सर्वोत्तम भजन, राष्ट्रहित साधन सर्वश्रेष्ठ तप और राष्ट्र के लिए निःस्वार्थ निष्ठा पवित्रातम् यज्ञ माना गया है।3 संपूर्ण भारतीय जीवन-दर्शन में राष्ट्रवाद के तत्व विद्यमान हैं, लेकिन भारतीय रा...
Bhumandalikaran aur Sarvodaya भूमंडलीकरण और सर्वोदय
SRIJAN.AALEKH

Bhumandalikaran aur Sarvodaya भूमंडलीकरण और सर्वोदय

9. भूमंडलीकरण और सर्वोदय समग्र विकास की भारतीय परिकल्पना को ‘सर्वोदय’ कहते हैं। ‘सर्वोदय’ शब्द ‘सर्व’ और ‘उदय’ इन दो शब्दों के योग से बना है। ‘सर्व’ का अर्थ हैऋ ‘सब’ और ‘उदय’ का अर्थ हैऋ ‘विकास’। तदनुसार, ‘सर्वोदय’ शब्द के मुख्यतः तीन अर्थ हंैऋ ‘सबों का उदय’, ‘सब प्रकार से उदय’ और ‘सबों के द्वारा उदय’। यहाँ ‘सबों के उदय’ का अर्थ हैऋ सभी मनुष्यों, जीव-जंतुओं एवं चराचर जगत का विकास। ‘सब प्रकार से उदय’ का अर्थ हैऋ शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, राजनैतिक एवं सामाजिक सभी दृष्टियों से विकास और ‘सबांे के द्वारा उदय’ का अर्थ हैऋ उदय या विकास में सबों की भागीदारी। सर्वोदय या समग्र विकास की यह परिकल्पना सदैव ही भारतीय सभ्यता संस्कृति के मूल में विद्यमान है। हजारों वर्षों पूर्व भारतीय ऋषि-मुनियों ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ और ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ आदि उदगारों में सर्वोदय की भावना व्यक्त किया है। ‘उपनिषद्’ (व...
Bhumandalikaran aur Paryavaran भूमंडलीकरण और पर्यावरण
SRIJAN.AALEKH

Bhumandalikaran aur Paryavaran भूमंडलीकरण और पर्यावरण

7. भूमंडलीकरण और पर्यावरण प्रकृति-पर्यावरण1 के संरक्षण एवं संवर्द्धन को ध्यान में रखकर भारतीय दार्शनिकों ने न केवल मनुष्य, बल्कि समस्त जीव-जन्तु, पशु-पक्षी, प्रकृति-पर्यावरण आदि के बीच मानव जीवन की समरसता, सामंजस्य एवं सौहार्द स्थापित करने वाली जीवन-दृष्टि विकसित की थी।2 भारतीय मनीषियों का संपूर्ण जीवन और दर्शन पर्यावरणीय नैतिकता का पोषक है।3 आवश्यकताओं में कटौती, लोभ-लालच का त्याग, अपरिग्रह, ट्रस्टीशिप, कुटीर उद्योग, स्वावलम्बन, सर्वोदय आदि के बारे में उनके विचार तथा प्रकृति के प्रति उनका असीम लगावऋ ये सभी उनकी सूक्ष्म पर्यावरण-चेतना की ओर स्पष्ट संकेत करते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति को श्रमपूर्वक अपनी आजीविका अर्जित करनी चाहिए और उसी से संतोषपूर्वक जीवनयापन करना चाहिए। उनका दृढ़ विश्वास था कि आवश्यकताओं में कटौती करके श्रम द्वारा अर्जित धन से ही मनुष्य सुख, संतोष एवं शांति की प्राप्ति कर ...
Bhumandalikaran aur Stri-Mukti भूमंडलीकरण और स्त्री-मुक्ति
SRIJAN.AALEKH

Bhumandalikaran aur Stri-Mukti भूमंडलीकरण और स्त्री-मुक्ति

6. भूमंडलीकरण और स्त्री-मुक्ति भूमंडलीकरण के पैरोकारों ने स्त्राी-मुक्ति को देह-मुक्ति तक सीमित कर दिया है। इस तरह उनके द्वारा मनाया जा रहा स्त्राी-मुक्ति-उत्सव महज छलावा भर है। वास्तव में, भूमंडलीकरण की पूरी प्रक्रिया मुट्ठीभर पूँजीपतियों के हितों का संरक्षण करती है और इसमें स्त्राी सहित किसी भी वंचित वर्ग के लिए केाई ‘पाॅजेटिव स्पेस’ नहीं है। इसके लिए दुनिया की सारी प्राकृतिक संपदाएँ, मनुष्य एवं मनुष्येतर प्राणि सभी महज एक ‘बिकाऊ माल’ है और जाहिर है कि स्त्राी की हैसियत भी उससे अधिक नहीं है। ऐसे में भूमंडलीकरण के सहारे स्त्राी-मुक्ति की बात कैसे हो सकती है? इसके पैरोकारों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में स्त्रिायों की भागीदारी बढ़ने का प्रचार भी अतिश्योक्ति पूर्ण है। आज भी स्त्रिायों को समुचित रोजगार एवं स्वाभिमानपूर्वक जीने का अधिकार नहीं मिल पाया है। खासकर भारत की स्थिति तो और भी चिंताजन...
SRIJAN.AALEKH

Bhumandalikaran aur Vishwashanti भूमंडलीकरण और विश्वशांति

4. भूमंडलीकरण और विश्वशांति भूमंडलीकरण के समर्थक मानते हंै कि दूर-संचार माध्यम और उपग्रह आदि के द्वारा संपूर्ण विश्व सिमटकर एवं वैश्विक परिवार बन गया है, दूरियाँ महत्वहीन हो गई हैं।1 परंतु क्या इस भौतिक सामीप्य ने विश्व के विभिन्न देशों के नागरिकों के दिलों की दूरियों को समाप्त कर दिया है? दूसरा, भूमंडलीकरण के दौरान राष्ट्र-राज्य का क्या होगा? और तीसरा, क्या नैतिक मूल्यों के पुनस्र्थापन के बिना हमारी भौतिक एवं वैज्ञानिक प्रगति अधूरी नहीं है? अर्थात् क्या बिना नैतिक मूल्यों को आश्रय दिए विश्वशांति एवं विश्वबंधुत्व की स्थापना की जा सकती है? आज इन सवालों का उत्तर देने में भूमंडलीकरण के समर्थक असमर्थ साबित हो रहे हैं। मालूम हो कि ‘भूमंडलीकरण’ की पहली प्रस्तावना यह है कि विश्व के सभी देशों की आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक प्रक्रियाएँ एकबद्ध या एकीकृत हो गयी हैं। ‘इस मान्यता के ...
SRIJAN.AALEKH

Bhumandalikaran aur Aatankwad भूमंडलीकरण और आतंकवाद

3. भूमंडलीकरण और आतंकवाद आतंकवाद वह विचारधारा है, जो सामाजिक एवं राजनीतिक परिवर्तन के लिए भय या आतंक का सहारा लेती है। वह राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित होता है; भले ही धार्मिक या क्षेत्राीय आधार पर ही क्यों न संचालित हो। आंतकवादी निर्दोषों लोगों को निशाना बनाता है, ताकि लोकप्रिय विरोध को दहशत से ठंढा रखा जा सके और सत्ता पर दबाव बनाकर रियायतें पाई जा सकें।1 आतंकवाद का प्रयोग सर्वप्रथम बुसेल्स में विधानों को समेकित करने के लिए किया गया, जिसके अनुसार जीवन की भौतिक अखंडता अथवा जनजीवन को प्रभावित करना या बड़े पैमाने पर सम्पत्ति की हानि पहुँचाने वाला कार्य करके जानबूझ कर भय का वातावरण उत्पन्न करना आतंकवाद है। यह वह आपराधिक कृत्य है, जो किसी राज्य के विरूद्ध उन्मुख हो और जिसका उद्देश्य कुछ खास व्यक्ति या जनमानस के मन में भय या आतंक पैदा करना हो।2 इस अर्थ में सत्ता की निरंकुशता और शोषण के खिलाफ क...