Search
Close this search box.

BNMU न्यू इंडिया कैंपेन : जिला स्तर पर तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*न्यू इंडिया कैंपेन : जिला स्तर पर तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन*

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना द्वारा न्यू इंडिया@75 कैंपेन हेतु मधेपुरा जिले के सर्वश्रेष्ठ तीन विडियो का चयन कर लिया गया है। इसमें टी. पी. काॅलेज, मधेपुरा की प्रीती कुमारी ने प्रथम एवं नीशु कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। के. पी काॅलेज, मुरलीगंज के सूरज कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।

जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि न्यू इंडिया कैंपेन में जिले से टी. पी. काॅलेज, के. पी. काॅलेज, बीएनएमभी काॅलेज एवं मधेपुरा काॅलेज का चयन किया गया था। सर्वप्रथम इन चारों काॅलेजों के तीन-तीन सर्वश्रेष्ठ विडियो का चयन किया गया। पुनः महाविद्यालयों से प्राप्त विडियो का जिला स्तर पर एक बैठक आयोजित कर मूल्यांकित किया गया और इनमें से तीन सर्वश्रेष्ठ विडियो चयनित किया गया है। इन चयनित विडियो को 24 अगस्त को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय एवं जिला स्तर के साथ-साथ राज्य स्तर पर भी प्रथम तीन प्रतिभागियों को बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। समिति शॉर्ट विडियो भेजने वाले सभी प्रतिभागियों को उनके पते पर प्रमाण-पत्र भी भेजेगी। लेकिन जिन्होंने शाॅर्ट विडियो नहीं दिया है, उनको प्रमाण-पत्र नहीं मिल सकेगा।

जिला स्तर पर विडियो चयनित करने हेतु आयोजित बैठक में प्रधानाचार्य डाॅ. के. पी. यादव, एनएसएस समन्वयक सह न्यू इंडिया के विश्वविद्यालय नोडल पदाधिकारी डाॅ. अभय कुमार, सिंडिकेट सदस्य डाॅ. जवाहर पासवान, जिला नोडल पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर, बीएनएमभी काॅलेज, मधेपुरा के नोडल पदाधिकारी डाॅ. नारायण कुमार, के. पी. काॅलेज, मुरलीगंज के नोडल पदाधिकारी डाॅ. अमरेंद्र कुमार, पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. उपेन्द्र प्रसाद यादव, एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट गुड्डु कुमार आदि उपस्थित थे।

जिला नोडल पदाधिकारी डाॅ. शेखर ने न्यू इंडिया कैंपेन में प्रेरणादायी मार्गदर्शन हेतु विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डाॅ. आर. के. पी. रमण, प्रति कुलपति प्रोफेसर डाॅ. आभा सिंह एवं कुलसचिव प्रोफेसर डाॅ. मिहिर कुमार ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने बीएनएमयू पर विशेष ध्यान देने हेतु बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के प्रति साधुवाद भी व्यक्त किया है और इसके लिए विशेष रूप से परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह (अध्यक्ष), अपर परियोजना निदेशक डाॅ. अभय प्रसाद (उपाध्यक्ष) एवं सहायक निदेशक (युवा) राहुल सिंह (संयोजक) को धन्यवाद दिया है।

READ MORE

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]

READ MORE

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज