Search
Close this search box.

BNMU दीक्षांत समारोह को लेकर बैठक 29 जून, 2022 को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*दीक्षांत समारोह को लेकर बैठक 29 जून, 2022 को*

भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में तीन अगस्त को निर्धारित चतुर्थ दीक्षांत समारोह के आयोजन की तैयारियाँ चल रही हैं। समारोह के सफल आयोजन हेतु कुलपति डॉ. आर. के. पी. रमण की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियों, सभी संकायाध्यक्षों एवं सभी विभागाध्यक्षों की बैठक 29 जून, 2022 (बुधवार) को अपराह्न दो बजे से केंद्रीय पुस्तकालय सभागार में आयोजित की गई है।

जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन हेतु विभिन्न कमिटियों के गठन सहित अन्य मामलों पर विचार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय (स्थापित 1992) का पहला दीक्षांत समारोह 29 जून, 2016 को हुआ था। इसमें तत्कालीन राज्यपाल सह कुलाधिपति रामनाथ कोविंद, जो संप्रति भारत के राष्ट्रपति हैं की गरिमामयी उपस्थित थी।द्वितीय दीक्षांत समारोह 23 दिसंबर, 2018 को हुआ था। इसमें कुलाधिपति सह राज्यपाल लालजी टंडन शामिल थे। तृतीय दीक्षांत समारोह 17 दिसंबर, 2019 को हुआ था। इस अवसर पर अपरिहार्य कारणों से राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान की अनुपस्थित में कुलपति डाॅ. अवध किशोर राय ने उनका प्रिंटेड अध्यक्षीय भाषण प्रस्तुत किया था। वर्ष 2020 एवं 2021 में कोरोना संक्रमण के खतरों कारण दीक्षांत समारोह आयोजित नहीं हो सका। संप्रति अगस्त में विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह आयोजित होने जा रहा है। इसमें राज्यपाल सह कुलाधिपति के आगमन की उम्मीद है।

READ MORE

बीएनएमयू कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय परिसर में दिया धरना बीएनएमयू में कर्मचारियों के हड़ताल से काम काज प्रभावित 15 सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित धरना में कर्मचारियों ने की जमकर नारेबाजी

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बीएनएमयू कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय परिसर में दिया धरना बीएनएमयू में कर्मचारियों के हड़ताल से काम काज प्रभावित 15 सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित धरना में कर्मचारियों ने की जमकर नारेबाजी

एलआईबी की बैठक संपन्न राज्यपाल से की जाएगी बीएनएमयू में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायत अपने मूल उद्देश्यों को पूरा करने में विफल हो रहा है बीएन मंडल विश्वविद्यालय : ई० रवीन्द्र यादव

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज