Search
Close this search box.

BNMU डॉ. एल. एन. गोप के निधन पर शोक-सभा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डॉ. एल. एन. गोप के निधन पर शोक-सभा

——–

विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई बी. एस. एस. कॉलेज, सुपौल में भौतिकी विभाग के शिक्षक डॉ. एल. एन. गोप के सम्मान में शुक्रवार को कुलपति प्रो. बी. एस. झा की अध्यक्षता में शोक-सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. मिहिर कुमार ठाकुर ने विश्वविद्यालय द्वारा जारी शोक-संदेश पढ़ा। उन्होंने बताया कि डॉ. गोप का 31 जनवरी, 2024 (बुधवार) को निधन हो गया। इससे विश्वविद्यालय परिवार को एक अपूर्णीय क्षति हुई है और पूरा विश्वविद्यालय परिवार मर्मित है।

उन्होंने बताया कि डॉ. गोप का जन्म 26 फरवरी, 1942 को साहेबगंज में हुआ था। उन्होंने विश्वविद्यालय के बी. एस. एस. कॉलेज, सुपौल में 03 नवंबर 1966 को योगदान दिया था। वे वहीं से 28 फरवरी, 2022 को सेवानिवृत्त हुए। वे प्रारंभिक दौर में ही भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के महाविद्यालय निरीक्षक (विज्ञान) रहे।

पूर्व प्रधानाचार्य सह पूर्व अभिषद् सदस्य डॉ. परमानंद यादव ने बताया कि डॉ. गोप अपने पीछे अपनी पत्नी, दो पुत्र एवं तीन पुत्रियों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

अंत में डॉ. गोप की आत्मा को शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया और ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को धैर्य धारण करने की क्षमता प्रदान करें।

READ MORE

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।

[the_ad id="32069"]

बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 में प्रस्तावित संशोधन के विरुद्ध विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं शिक्षक हितों की रक्षा के लिए आज बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (FUTAB) के तत्वावधान में बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक