Search
Close this search box.

BNMU डाॅ. कपिलदेव प्रसाद एवं डाॅ. मिहिर कुमार ठाकुर के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीएनएमयू, मधेपुरा में गुरूवार को निवर्तमान कुलसचिव डाॅ. कपिलदेव प्रसाद एवं नवनियुक्त कुलसचिव डाॅ. मिहिर कुमार ठाकुर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर डाॅ. आर. के. पी. रमण ने कहा कि निवर्तमान कुलसचिव ने विश्वविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आशा है कि नवनियुक्त कुलसचिव भी नियम-परिनियम के अनुसार विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाएँगे।

प्रति कुलपति प्रोफेसर डाॅ. आभा सिंह ने कहा कि कुलसचिव विश्वविद्यालय की धूरी होते हैं। विश्वविद्यालय के विकास में कुलसचिव की महती भूमिका होती है। उन्होंने निवर्तमान कुलसचिव एवं वर्तमान कुलसचिव दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम का संचालन कुलानुशासक डाॅ. विश्वनाथ विवेका ने किया।

इस अवसर पर वित्तीय परामर्शी नरेंद्र प्रसाद सिन्हा, डीएसडब्लू डाॅ. अशोक कुमार यादव, कुलानुशासक डाॅ. विश्वनाथ विवेका, सीसीडीसी डाॅ. इम्तियाज अंजूम, परीक्षा नियंत्रक डाॅ. नवीन कुमार, ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. के. पी. यादव, बीएसएस काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. संजीव कुमार, वित्त पदाधिकारी रामबाबू महतो, विकास पदाधिकारी डाॅ. ललन प्रसाद अद्री शिक्षक संघ के महासचिव डाॅ. अशोक कुमार, बीएनमुस्टा के महासचिव डाॅ. नरेश कुमार, एनएसएस समन्वयक डाॅ. अभय कुमार, परिसंपदा पदाधिकारी डाॅ. बी. पी. यादव, बीएओ डाॅ. एम. एस. पाठक, उप कुलसचिव (वित्त) डाॅ. एस. के. पोद्दार, पूर्व महाविद्यालय निरीक्षक (विज्ञान) डाॅ. उदयकृष्ण, उप कुलसचिव (पंजीयन) डाॅ. दीनानाथ मेहता, , कुलपति के निजी सहायक शंभु नारायण यादव, सीनेटर प्रमोद कुमार, डाॅ. सुधांशु शेखर, डाॅ. शंकर कुमार मिश्र, डाॅ. राजेश्वर राय, डाॅ. विनोद कुमार यादव आदि उपस्थित थे।

READ MORE

मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में खेल गतिविधियों का आयोजन

[the_ad id="32069"]

READ MORE

मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में खेल गतिविधियों का आयोजन