Search
Close this search box.

BNMU कुलपति करेंगे ध्वजारोहण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*कुलपति करेंगे ध्वजारोहण*

बीएनएमयू, मधेपुरा में 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को कुलपति प्रो. (डॉ.) आर. के. पी. रमण पू. 9 : 15 बजे अपने आवासीय कार्यालय परिसर में और पू. 9 : 30 बजे दीक्षा स्थल पर ध्वजारोहण करेंगे।

जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में कई अन्य स्थानों पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम निर्धारित है। नार्थ कैंपस स्थित प्रशासनिक भवन में पू. 11 : 15 बजे प्रति कुलपति प्रो. (डॉ.) आभा सिंह द्वारा और तिरंगा पार्क में पू. 11 : 45 बजे बीएनमुस्टा के महासचिव प्रो. (डॉ.) नरेश कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर स्थित सेवानिवृत्त शिक्षक संघ कार्यालय में सचिव सह पूर्व सिंडिकेट सदस्य डॉ. परमानंद यादव द्वारा पू. 10:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में पू. 08: 30 बजे प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) कैलाश प्रसाद यादव ध्वजारोहण करेंगे।

रविवार को भी हुआ काम

जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विश्वविद्यालय में रविवार को भी आवश्यक कार्यों कि निष्पादन किया गया।

उन्होंने बताया कि समारोह को लेकर पूरे विश्वविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई है। साथ ही परिसर स्थित राष्ट्रपति महात्मा गांधी, जननायक कर्पूरी ठाकुर, भूपेंद्र नारायण मंडल एवं डॉ. महावीर प्रसाद यादव की प्रतिमा स्थल की विशेष रूप से साज-सज्जा की गई है।

उन्होंने बताया कि समारोह की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. के. पी. रमण, कुलानुशासक डॉ. विश्वनाथ विवेका, कुलसचिव डॉ. मिहिर कुमार ठाकुर, परिसंपदा पदाधिकारी डॉ. गजेन्द्र कुमार, एनएसएस पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. आर. पी. राजेश, जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर, कुलपति के निजी सहायक शंभु नारायण यादव आदि पूरे दिन कार्य में लगे रहे।

READ MORE

एलआईबी की बैठक संपन्न राज्यपाल से की जाएगी बीएनएमयू में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायत अपने मूल उद्देश्यों को पूरा करने में विफल हो रहा है बीएन मंडल विश्वविद्यालय : ई० रवीन्द्र यादव

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]