Search
Close this search box.

BNMU। सम्मान समारोह 4 दिसंबर को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सम्मान समारोह 4 दिसंबर को

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय परिवार ने 4 दिसंबर, 2020 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपने महाविद्यालय के सम्मानित शिक्षक सह विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ. आर. के. पी. रमण और माननीय प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉ. आभा सिंह का सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है। समारोह में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित एसओपी का पालन किया जाएगा। प्रधानाचार्य डॉ. के. पी. यादव ने बताया कि समारोह को लेकर महाविद्यालय में तैयारियां चल रही हैं। इसमें सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थित अनिवार्य ही नहीं, वरन् अपरिहार्य भी है। इस बावत सबों को सूचना दे दी गई हैं। समारोह में अनुपस्थिति चिह्नित की जाएगी और इसके परिणामों के लिए संबंधित शिक्षक एवं कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि समारोह में कुलपति एवं प्रति कुलपति के अलावा विश्वविद्यालय में पदाधिकारी के रूप में कार्यरत महाविद्यालय के सभी पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। इनमें कुलानुशासक डॉ. विश्वनाथ विवेका, कुलसचिव डॉ. कपिलदेव प्रसाद, वित्त पदाधिकारी डॉ. एम. एस. पाठक, परिसंपदा पदाधिकारी डॉ. गजेन्द्र प्रसाद एवं महाविद्यालय निरीक्षक डाॅ. उदयकृष्ण के नाम शामिल हैं।

READ MORE

दिनांक 15 अगस्त को शिक्षा विभाग से संबंधित उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषित पहल के संदर्भ में समिति के व्यापक कार्यादेश एवं कार्यक्षेत्र में राज्य की संपूर्ण स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, संरचनात्मक एवं सेवा-संबंधी विषयों को समाहित किए जाने के संबंध में।

वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के उपरांत परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान से आच्छादित माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया वेतनानुदान के एकमुश्त भुगतान तथा सम्मानजनक नियमित वेतन-संरचना निर्धारित किए जाने के संबंध में अनुरोध ।

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक-निर्माण, शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं एकरूपता तथा शैक्षणिक शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ करने हेतु पृथक् “राज्य शिक्षण-प्रशिक्षण विश्वविद्यालय” की स्थापना के संबंध में अनुरोध।

[the_ad id="32069"]