Search
Close this search box.

BNMU। माया स्थापना दिवस पर युवाओं ने सुंदर मधेपुरा बनाने का लिया संकल्प

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

माया स्थापना दिवस पर युवाओं ने सुंदर मधेपुरा बनाने का लिया संकल्प

संयुक्त जिला कृषि भवन सभागार में मधेपुरा यूथ एसोसिएशन “माया” का स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया । समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में नेहरू युवा केन्द्र जिला युवा समन्वयक हुश्न जहाँ, डीआरसीसी प्रबंधक प्रसून कुमार सिंह , सिंडिकेट सदस्य डॉ जवाहर पासवान, बीएन एम यू उप-कुलसचिव डॉ. सुधांशु शेखर, माया अध्यक्ष राहुल यादव, अमित गौतम, तुरबसू, धर्मेंद्र सिंह, अंकेश गोप मौजूद थे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के हाथों संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नेयुके के जिला युवा समन्वयक हुश्न जहाँ एवं प्रसून कुमार सिंह ने कहा कि जिले को बेहतर बनाने हेतु लगातार माया प्रयत्नशील रहा है और लगातार बेहतरी के लिए कार्य किया है।उन्होंने युवाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिले के विकास के लिए ये कदम स्वागतयोग्य है। डॉ जवाहर पासवान एवं डॉ सुधांशु शेखर ने कहा कि अपने चौथे स्थापना दिवस से पूर्व माया द्वारा किये गए कार्य सराहनीय है।नदी संरक्षण,कचरा प्रबंधन,केंद्रीय विद्यालय के लिए आंदोलन आदि पर जो काम किया गया है वो अन्य जिले के युवाओं के लिए अनुकरणीय है।इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अंकेश गोप एवं माया संरक्षक तुरबसू ने युवाओं को उनकी जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला तथा माया सदस्यों से कहा कि एक बार फिर से मजबूती से कार्य करे और जिले के बेहतरी के लिए खुद को समर्पित करे।वही कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मधेपुरा की समस्या और उनके निदान विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले रिजल्ट मेकर कोचिंग संस्थान के छात्र प्रथम स्थान आकाश कुमार वहीं द्वितीय स्थान आशीष कुमार एवं तृतीय स्थान पायल कुमारी ने किया वही परफेक्ट कोचिंग सेंटर के छात्र प्रथम स्थान विक्की कुमार द्वितीय स्थान रेजी कुमारी एवं तृतीय स्थान काजल कुमारी ने किया वही आर्ट्स टीचिंग पॉइंट के छात्र प्रथम स्थान सोनी कुमारी एवं द्वितीय स्थान मिली कुमारी एवं तृतीय स्थान प्रियंका कुमारी एवं नीतीश कुमार ने किया प्रतिभागियों को क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
तथा तृतीय सत्र में संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना का शपथ दिलाया गया एवं 26/11 के शहीदों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि भी दिया गया तथा हम होंगे कामयाब गीत के साथ केक काट कर माया का स्थापना दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माया अध्यक्ष राहुल यादव के द्वारा किया गया वहीं मंच का संचालन तूरबसु सचिन्द्र के द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन सुधांशू कुमार ने किया। वही अध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि मधेपुरा यूथ एसोसिएशन लगातार जिले के सभी प्रखंडों से लेकर सभी पंचायत स्तर तक विस्तार हो रहा है खासकर के युवा वर्ग जुड़ते जा रहे हैं और बुजुर्गों का मार्गदर्शन भी मिलता जा रहा है। यह कारवां आगे बढ़ता जा रहा है आने वाले समय में एक सशक्त मंच के तौर पर मधेपुरा यूथ एसोसिएशन अपनी अमिट छाप बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह, अविनाश कुमार, अमित कुमार, बीरेंद्र विवेक, राहुल, संतोष, प्रशांत, रमण, अरविंद दास, नवीन कुमार, अभिमन्यु कुमार, गौरव, धीरज कुमार, हेमंत, राजेश, सोनी, अलका, आरती कुमारी सहित सैकड़ों युवा उपस्थित थे।

READ MORE

दिनांक 15 अगस्त को शिक्षा विभाग से संबंधित उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषित पहल के संदर्भ में समिति के व्यापक कार्यादेश एवं कार्यक्षेत्र में राज्य की संपूर्ण स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, संरचनात्मक एवं सेवा-संबंधी विषयों को समाहित किए जाने के संबंध में।

वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के उपरांत परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान से आच्छादित माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया वेतनानुदान के एकमुश्त भुगतान तथा सम्मानजनक नियमित वेतन-संरचना निर्धारित किए जाने के संबंध में अनुरोध ।

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक-निर्माण, शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं एकरूपता तथा शैक्षणिक शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ करने हेतु पृथक् “राज्य शिक्षण-प्रशिक्षण विश्वविद्यालय” की स्थापना के संबंध में अनुरोध।

[the_ad id="32069"]