Search
Close this search box.

BNMU। मधेपुरा जिलान्तर्गत आने वाले बी. एड. कॉलेजों के विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र में परिवर्तन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा अंतर्गत बी.एड. प्रथम वर्ष 2020 और बी.एड. द्वितीय वर्ष 2020 के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। मधेपुरा जिला अंतर्गत आने वाले बी. एड. कॉलेजों के विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र में परिवर्तन किया गया है। इन विद्यार्थियों की परीक्षा मधेपुरा कॉलेज, मधेपुरा में होगी

पूर्व में इनका परीक्षा केंद्र के. पी. कॉलेज, मुरलीगंज बनाया गया था। लेकिन विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा के. पी. कॉलेज, मुरलीगंज का अधिग्रहण करने और वहां के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को चुनावी ड्यूटी मिलने की वजह से केंद्र में परिवर्तन किया गया है।

सहरसा एवं सुपौल जिला के विद्यार्थियों की परीक्षा पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्र सर्व नारायण सिंह महाविद्यालय, सहरसा में होगी।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

READ MORE

मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में खेल गतिविधियों का आयोजन

[the_ad id="32069"]

READ MORE

मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में खेल गतिविधियों का आयोजन