Search
Close this search box.

BNMU। मधेपुरा काॅलेज में संविधान दिवस का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

26 नवंबर 2020 को मधेपुरा महाविद्यालय मधेपुरा कौशल्या ग्राम मधेपुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनों इकाइयों के सौजन्य से संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफ़ेसर विजेंद्र मेहता के द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी विजेंद्र मेहता जी ने कहा कि आज 76 वर्ष पूर्व हमारे देश में आजादी के बाद वर्ष 1950 ईस्वी को आज की ही तिथि में संविधान लागू हुआ था। इस संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर साहब थे, जिन्हें आज याद करना हम सबों का पुनीत कर्तव्य है। हम सभी याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं | मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अशोक कुमार ने बोलते हुए कहा कि आज हम स्वतंत्र भारत के नागरिक कह लाते हैं। यह दिन हमारे संविधान का ही है जिसके प्रणेता डॉ. अंबेडकर साहब हैं। आज भारतीय संविधान विश्व की सबसे अच्छी संविधान मानी जाती है। क्योंकि भारतीय संविधान में सभी धर्मों एवं संप्रदाय का समावेश बेहतरीन तरीके से किया गया है, और इस संविधान को लचीला बनाया गया है। दुनिया के सभी देशों से बड़ा संविधान हमारे भारत का है | इसलिए हम सभी भारतीय होने के नाते अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं | मधेपुरा महाविद्यालय मधेपुरा के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संविधान दिवस मनाया जा रहा है | मुख्य उद्देश आप सबों को सचेत करना है कि कर्तव्य अधिकार के साथ-साथ सरकार का भी कर्तव्य और अधिकार है की विस्तृत जानकारी देना है ताकि सभी आदमी संविधान के अनुसार अपनी सुविधा प्राप्त कर सके | पुनः हम सबों का यह कर्तव्य बनता है कि संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को हृदय से याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करें | कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. भगवान कुमार मिश्रा, सीएम साइंस कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संजय परमार, मनोज भटनागर, गजेंद्र प्रसाद यादव, दिनेश प्रसाद, अमल किशोर, तरुण कुमार, बृजेश यादव, योगेन्द्र यादव, संजय कुमार आदि शामिल थे।धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर अभय कुमार के द्वारा किया गया।

READ MORE

दिनांक 15 अगस्त को शिक्षा विभाग से संबंधित उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषित पहल के संदर्भ में समिति के व्यापक कार्यादेश एवं कार्यक्षेत्र में राज्य की संपूर्ण स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, संरचनात्मक एवं सेवा-संबंधी विषयों को समाहित किए जाने के संबंध में।

वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के उपरांत परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान से आच्छादित माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया वेतनानुदान के एकमुश्त भुगतान तथा सम्मानजनक नियमित वेतन-संरचना निर्धारित किए जाने के संबंध में अनुरोध ।

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक-निर्माण, शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं एकरूपता तथा शैक्षणिक शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ करने हेतु पृथक् “राज्य शिक्षण-प्रशिक्षण विश्वविद्यालय” की स्थापना के संबंध में अनुरोध।

[the_ad id="32069"]