Search
Close this search box.

BMDP नारी : कल, आज और कल विषयक राष्ट्रीय वेबिनार चार मार्च को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*नारी : कल, आज और कल विषयक राष्ट्रीय वेबिनार चार मार्च को*

भारतीय महिला दार्शनिक परिषद् के तत्वावधान में 4 मार्च (शनिवार) को नारी : कल, आज और कल विषयक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया है। इसमें ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा भी सह आयोजक की भूमिका निभाएगा। यह जानकारी महाविद्यालय में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने दी।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन आगामी अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस- 2023 को ध्यान में रखकर किया गया है। इसकी अध्यक्षता भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष एवं दर्शनशास्त्र विभाग, पटना विश्वविद्यालय, पटना (बिहार) के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रमेशचन्द्र सिन्हा करेंगे।

मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा (झारखंड) के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) शुक्ला सिंह मोहन्थी और विशिष्ट अतिथि के रूप में परिषद् की संस्थापक संरक्षक एवं दर्शनशास्त्र विभाग, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर (राजस्थान) की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) छाया राय शामिल होंगे।

कार्यक्रम में स्वागत वक्तव्य भारतीय महिला दार्शनिक परिषद् की अध्यक्षा एवं दर्शनशास्त्र विभाग, रांची विश्वविद्यालय, रांची (झारखंड) की सेवानिवृत्त प्रोफेसर प्रो. (डॉ.) राजकुमारी सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन परिषद् की उपाध्यक्ष एवं दर्शनशास्त्र विभाग, पटना विश्वविद्यालय, पटना के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पूनम सिंह करेंगी।

विषय प्रवेश की जिम्मेदारी परिषद् की उपाध्यक्ष एवं दर्शन एवं धर्म विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में प्रोफेसर प्रो. (डॉ.) ज्योत्सना श्रीवास्तव निभाएंगी। प्रश्नोत्तर सत्र एवं दो युवाओं की प्रतिक्रिया इसका मुख्य आकर्षण होगा।

READ MORE

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।