Search
Close this search box.

ABVP “प्रिय केलकर जी” विशेष अभिवाचन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बिहार प्रदेश द्वारा संगठन शिल्पी श्रद्धेय प्रा. यशवंतराव केलकर जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर “प्रिय केलकर जी” विशेष अभिवाचन कार्यक्रम का भव्य आयोजन बिहार विधानसभा विस्तारित सभागार, पटना में संपन्न हुआ।
इस गरिमामय अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद जी, अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री गोविंद नायक जी, पूर्व विधान परिषद सदस्य श्रीमती किरण घई जी, दक्षिण बिहार प्रांत अध्यक्ष डॉ. विनीत लाल जी, प्रांत मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह जी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुश्री समीक्षा यदुवंशी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में प्रा. केलकर जी के संगठन निर्माण, राष्ट्रनिष्ठ विचारों एवं छात्र शक्ति के प्रति उनके योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
इस कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार जी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र जी, अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता व बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी जी, पूर्व प्रांत सह-संगठन मंत्री एवं वर्तमान बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी जी, पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री दिनेश जी, पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन जी, पूर्व प्रांत संगठन मंत्री अनिल ठाकुर जी, पूर्व सह-प्रांत संगठन मंत्री रमाशंकर सिन्हा जी, पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति अजय कुमार सिंह जी, दक्षिण बिहार प्रांत संगठन मंत्री अनूप कुमार जी, उत्तर बिहार प्रांत संगठन मंत्री राकेश जी, पूर्व प्रांत संगठन मंत्री सुग्रीव जी, धीरज जी, अजीत उपाध्याय जी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सहभागिता हुई।

READ MORE