Search
Close this search box.

BNMU। साम्प्रदायिक सद्भाव अभियान सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में बुधवार को साम्प्रदायिक सद्भाव अभियान सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव प्रतिष्ठान, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के आह्वान पर आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य डाॅ. के. पी. यादव ने की। उन्होंने कहा कि भारत में शुरू से ही सर्वधर्म समभाव की भावना रही है। विभिन्न धर्मों के लोग विभिन्न कालों में भारत आए और यहाँ की सभ्यता-संस्कृति में रच-बस गए। भारत की मिट्टी ने सबों को प्रेम एवं सम्मान दिया और यहाँ सबों को फलने-फूलने का अवसर मिला।

सिंडिकेट सदस्य डाॅ. जवाहर पासवान ने कहा कि भारतीय संविधान देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है।

जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर ने कहा कि भारतीय दर्शन सर्वधर्म समन्वय एवं समरसता की भावना से ओतप्रोत है। यहाँ न केवल सभी मनुष्यों, बल्कि चराचर जगत के एकत्व में विश्वास करता है।

इस अवसर पर परिसंपदा पदाधिकारी डाॅ. गजेन्द्र प्रसाद, डाॅ. मिथिलेश कुमार अरिमर्दन, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. स्वर्ण मणि, डाॅ. विजया कुमारी, डाॅ. रोहिणी, डाॅ. यासमीन रसीदी, डाॅ. प्रकृति, डाॅ. कुंदन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE