Search
Close this search box.

पर्यावरणीय मूल्यों की रक्षा का उत्तर दायित्व हमारे लिए महत्वपूर्ण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पर्यावरण को कई भागों में बांटा गया है। इनमें प्राकृतिक पर्यावरण, जैविक पर्यावरण, सांस्कृतिक पर्यावरण आदि प्रमुख हैं। मनुष्य का इन सब के साथ घनिष्ठ संबंध है। इनके बीच पारस्परिक आत्मनिर्भरता है।

यह बात स्नातकोत्तर भूगोल विभाग, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा में असिस्टेंट प्रोफेसर फौज़िया रहमान ने कही। वे शनिवार को बीएनएमयू संवाद व्याख्यान माला में व्याख्यान दे रही थीं। इसका विषय था मानव- पर्यावरण संबंध।

उन्होंने बताया कि भूगोल विषय में आरंभ से लेकर वर्तमान तक हर स्तर पर पर्यावरण आ गया है। भौगोलिक चिंतन में मानव पर्यावरण संबंध को समझने के कई उपगम हैं। नियतिवाद उपागम, संभववाद, नव निश्चयवाद आदि। नियतितवाद प्रकृति के श्रेष्ठ मानता है और संभववाद मनुष्य को। नव निश्चयवाद बीच की स्थिति है।

उन्होंने बताया कि जब मनुष्य अपने पर्यावरण को अधिक क्षति पहुंचाता है, तो विनाशक परिस्थिति सामने आती है। जलवायु परिवर्तन, ग्लोवल वार्मिंग और अम्ल वर्षा इत्यादि की समस्या सामने आ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय मूल्य तथा इसकी रक्षा का उत्तर दायित्व हमारे लिए महत्वपूर्ण हो जाता है। पर्यावरण की रक्षा करना हमारा मौलिक कर्तव्य है। इसके लिए पर्यावरणीय शिक्षा आवश्यक है। जागरूकता आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण हुए लॉकडाउन के कारण प्रदूषण की मात्रा में कमी आई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार हुआ है। नदियां साफ हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि हमें अपनी विकास गाथा के लिए संसाधनों का अंधाधुंध दोहन नहीं करना चाहिए। हमें पर्यावरण की रक्षा करते हुए अपने विवेक बुद्धि तथा नैतिक उत्तरदायित्व को समझना चाहिए। हमें सतत विकास की ओर अग्रसर होना चाहिए।

रिपोर्ट – डेविड यादव, मधेपुरा

READ MORE

एलआईबी की बैठक संपन्न राज्यपाल से की जाएगी बीएनएमयू में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायत अपने मूल उद्देश्यों को पूरा करने में विफल हो रहा है बीएन मंडल विश्वविद्यालय : ई० रवीन्द्र यादव

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]