Search
Close this search box.

CET-B.Ed. 2020। सफल तथा काउंसलिंग हेतु पंजीकृत रेगुलर मोड के अभ्यर्थियों को नामांकन हेतु आवंटित महाविद्यालयों की सूची 28.10.2020 को प्रकाशित होगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रेस विज्ञप्ति
बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 (CET-B.Ed. 2020) में सफल तथा काउंसलिंग हेतु पंजीकृत रेगुलर मोड के अभ्यर्थियों को नामांकन हेतु आवंटित महाविद्यालयों की सूची 28.10.2020 को प्रकाशित होगी। अभ्यर्थी आंशिक नामांकन शुल्क रु. 3000/- online भुगतान करेंगे। तदुपरांत, अंतिम महाविद्यालय आवंटन सूची 6.11.2020 को प्रकाशित की जाएगी। महाविद्यालय आवंटन के आलोक में, अभ्यर्थी उस महाविद्यालय को सम्बद्धता प्रदान करने वाले विश्वविद्यालय में जाकर अपने प्रमाण पत्रों एवं अभिलेखों का सत्यापन यथा निर्देश 09.11.2020 से 12.11.2020 एवं 23.11.2020 से 25.11.2020 तक करवाएंगे। प्रमाण पत्र सत्यापन का कार्य सम्बंधित नोडल पदाधिकारी के नेतृत्व में संपन्न होगा। प्रमाण पत्र सत्यापन के उपरांत नामांकन स्लिप जेनेरेट होगा जिसे लेकर अभ्यर्थी नामांकन हेतु आवंटित महाविद्यालय में जाकर अपना नामांकन करवा लेंगे। दिनांक 28.11.2020 को बी.एड. महाविद्यालयों में उस तिथि तक नामांकित छात्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। यदि सीट रिक्त रह जातें हैं तो 01.12.2020 से पुनः ऑनलाइन कॉलेज आवंटन की प्रक्रिया एवं नामांकन की प्रक्रिया 14.12.2020 तक चलेगी। उसके बाद सीट रिक्त रहने पर पुनः ऑनलाइन महाविद्यालय आवंटन एवं नामांकन की प्रक्रिया 16.12.2020 से 24.12.2020 तक चलेगी उसके बाद भी सीट रिक्त रहने पर ऑन स्पॉट काउंसलिंग के द्वारा महाविद्यालय आवंटन एवं नामांकन की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी जो नोडल विश्वविद्यालय ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में दिनांक 26.12.2020 से 30.12.2020 तक संपन्न होगा।

प्रो. अजीत कुमार सिंह
-राज्य नोडल पदाधिकारी
CET-B.Ed. 2020

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE