Search
Close this search box.

संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

बीएनएमयू, मधेपुरा की अंगीभूत इकाई ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय, वीरपुर (सुपौल) में शिक्षक संघ के तत्वावधान में गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रधानाचार्य डॉ. मो. तवरेज आलम ने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। इसमें दुनिया के कई देशों के संविधानों की खूबियां समाहित हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. पंकज शर्मा ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना इसकी आत्मा है। इसमें भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्वसंपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने का संकल्प है।‌

विषय प्रवेश कराते हुए सीनेटर डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि भारतीय संविधान के कई महानुभावों ने योगदान दिया है। इनमें डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉ. भीमराव अंबेडकर, सच्चिदानंद सिन्हा आदि के साथ मधेपुरा के कमलेश्वरी प्रसाद यादव के नाम भी शामिल हैं।

कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव डॉ. रामनरेश राय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सीनेटर डॉ. सुभाषचंद्र राम ने की।

इस अवसर पर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. निहारिका प्रजापति, रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. मोहित गुप्ता, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. बेनुकर मंडल, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ शशिकांत कुमार, पर्यावरण विभागाध्यक्ष डॉ. फैज सिद्दीकी, वीरेन्द्र पासवान, अजय राज, डॉ.मुख्तार पासवान, डॉ. रजनीगंधा, डॉ. रश्मि किरण, मुकुल कुमार, सहायक प्रधान सहायक वीरेन्द्र कुमार ठाकुर, लेखपाल दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।