संपूर्ण क्रांति आंदोलन में जेपी से पहले ही कूद पड़े थे प्रो. रामजी सि़ह
*ऑनलाइन संवाद आयोजित*
—————–
पूर्व सांसद, पूर्व कुलपति एवं पद्मश्री सम्मान से सम्मानित प्रो. रामजी सिंह ने सन् 1974 के संपूर्ण क्रांति आंदोलन (बिहार छात्र आंदोलन) में लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी) के पहले ही कूद पड़े थे। बाद में जेपी इस आंदोलन का चेहरा बने, लेकिन इसकी का वैचारिकी का असली ताना-बाना प्रो. रामजी सिंह ने ही बुना। यह बात वरिष्ठ लेखक, पत्रकार, कवि एवं संपूर्ण क्रांति आंदोलन के सिपाही डॉ. ओमप्रकाश सामबे ने कही।
वे रविवार को बीएनएमयू संवाद श्रृंखला के अंतर्गत विश्वविद्यालय गांधी विचार विभाग, टीएमबीयू, भागलपुर के सहयोग से आयोजित ऑनलाइन संवाद में मुख्य वक्ता के रुप में बोल रहे थे। इसका विषय प्रो. रामजी सिंह का मानवीय सरोकार था।
डॉ. सामबे ने कहा कि प्रो. रामजी सिंह का संपूर्ण जीवन मानवीय सरोकारों से ओतप्रोत है। उन्होंने अपने जीवन में हमेशा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने की कोशिश की। सन् 74 के छात्र आंदोलन की अराजकता को एक शांतिपूर्ण अहिंसक सत्याग्रह में तब्दील करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उन्होंने बताया कि संपूर्ण क्रांति आंदोलन के बाद सांसद बनने और फिर चुनाव हारने के बाद भी प्रो. रामजी सिंह ने कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। इस संदर्भ में भागलपुर के बहुचर्चित अंखफोड़वाकांड एवं गंगा में नरसंहार के एक मामले में उन्होंने आम जनभावनाओं के विपरित जाकर भी मानवाधिकार की वकालत की।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि
इस अवसर पर मुख्य वक्ता और मुख्य अतिथि महात्मा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा (महाराष्ट्र) के पूर्व कुलपति प्रो. मनोज कुमार एवं विशिष्ट वक्ता दर्शन परिषद्, बिहार की अध्यक्ष प्रो. पूनम सिंह ने भी प्रो. रामजी सिंह के जीवन एवं दर्शन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय गांधी विचार विभाग, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार ने एकेडमिक जगत के अलावा अन्य क्षेत्रों के लोगों के संस्मरणों को भी एकत्र करने की जरुरत बताई।
स्वागत एवं विषय प्रवेश करते हुए गांधी विचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित रंजन सिंह ने कहा कि गांधी- विचार की विरासत को नई पीढी़ तक पहुंचाने की जरुरत है। इस दिशा में प्रो. रामजी सिंह के जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में असिस्टेंट प्रोफेसर (सीनियर स्केल) डॉ. उमेश प्रसाद नीरज ने रघुपति राघव राजाराम भजन प्रस्तुत किया। संचालन अखिल भारतीय दर्शन परिषद् के सहसचिव डॉ. सुधांशु शेखर और धन्यवाद ज्ञापन की जिम्मेदारी इतिहास विभाग, टी. एन. बी. महाविद्यालय, भागलपुर के अध्यक्ष डॉ. रविशंकर कुमार चौधरी ने किया। तकनिकी जिम्मेदारी बीएनएमयू, मधेपुरा के पूर्व शोधार्थी डॉ. सौरभ कुमार चौहान ने संभाली।
इस अवसर पर गांधीवादी कार्यकर्ता डॉ. मनोज मीता, बीआरएबीयू, मुजफ्फरपुर के डॉ. हिमांशु सिंह, मुरारी कुमार, पवन कुमार राज, डॉ. श्याम प्रिया, डॉ. शशिकांत कुमार, डॉ. रतन कुमार मिश्र, ऋतु प्रिया, सनोज कुमार, डॉ. श्याम प्रिया, डॉ. अनुमाला सिंह,अरविंद कुमार, बिभाष भारती, चंदन कुमार साहू, डॉ. बिरेन्द्र कुमार, गौरव कुमार सिंह,विश्वजीत सिंह आदि उपस्थित थे।














