*मथुरा के कलाकारों द्वारा कृष्ण की लीलाओं का होगा मंचन*
राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव -2026 के आयोजन को लेकर कृष्णलीला से जुड़ी तैयारियों को लेकर मंगलवार देर शाम तक सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में संबंधित पदाधिकारी सक्रिय नजर आए।जिलाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में संपन्न बैठक के बाद संबंधित प्रभारी लगातार अपनी जिम्मेदारी को लेकर मुस्तैद नजर आ रहे हैं विगत दिनों संचालन समिति के अध्यक्ष ने भी बैठक में महोत्सव से जुड़े हर प्रभारी को अपनी जिम्मेदारी के शत प्रतिशत निर्वहन का निर्देश दिया था। कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह आयोजन समिति सदस्य सचिव आम्रपाली कुमारी ने बताया कि 18 से 24 नवंबर तक गोशाला परिसर में आयोजित होने वाले राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बुधवार 18 नवंबर से 20 नवंबर तक मथुरा से आए कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर जहां आधारित कृष्ण लीला का मंचन होगा जिसमें देश की नामचीन मथुरा के कलाकारों द्वारा श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।[
*सारी तैयारी देर रात तक हो जाएगी पूरी*
कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने बताया कि कृष्णलीला मंचन को लेकर मंच ,पंडाल ,सजावट को लेकर सारी तैयारी देर शाम कंप्लीट कर लिया गया।उन्होंने बताया कि कलाकारों एवं दर्शकों से जुड़ी सारी तैयारियों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
*अधिक से अधिक लोगों को कृष्णलीला देखने आने की अपील*
संचालन समिति सदस्य सचिव आम्रपाली कुमारी ने मधेपुरा वासियों से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर श्री कृष्ण की लीलाओं से जुड़ी कृष्णलीला का आनंद लें।उन्होंने बताया कि सारी तैयारियों पर जिला पदाधिकारी एवं संचालन समिति अध्यक्ष उप विकास आयुक्त नजर बनाए हुए है और जरूरी निर्देश भी लगातार दिया जा रहा है।












