Search
Close this search box.

संचालन समिति की बैठक में उप विकास आयुक्त ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*संचालन समिति की बैठक में उप विकास आयुक्त ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

उप विकास आयुक्त वेशम राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव के संचालन समिति की बैठक शनिवार को उप विकास आयुक्त अरुण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त ने राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव के प्रारूप,कलाकारों के चयन की प्रक्रिया पर मांगी जिसपर सदस्य सचिव कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने विस्तार से जानकारी दी। उप विकास आयुक्त अरुण कुमार ने महोत्सव को लेकर अब तक की हुई तैयारियों की समीक्षा भी की और तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारी और प्रभारी को अपनी भूमिका के शत प्रतिशत निर्वहन का निर्देश दिया।वहीं उन्होंने कहा राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव के यादगार आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा गठित संचालन समिति हर बिंदु पर लगातार काम कर रही है।

*महोत्सव से जुड़ी हर व्यवस्था उच्च स्तर के करने का निर्देश*

बैठक में उप विकास आयुक्त ने साफ शब्दों में कहा कि मंच,पंडाल,साउंड एवं जरूरी व्यवस्था उच्च स्तर की होनी चाहिए जिससे कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन न हो। उप विकास आयुक्त ने राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव के सफल आयोजन में सबों से सामूहिक सहयोग की अपील की।बैठक में कला संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने अब तक की हुई तैयारियों की जानकारी देते हुए नवोदित कलाकारों के ऑडिशन सम्पन्न होने एवं नामचीन कलाकारों के चयन पर मंथन की जानकारी दी।बैठक में उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी महोत्सव से जुड़े अलग अलग बिंदुओं पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त अरुण कुमार संचालन समिति के सदस्य सचिव कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी के अलावे डीपीओ आईसीडीएस सीमा कुमारी, मनीष सर्राफ, पृथ्वीराज यदुवंशी, मो. शौकत अली, डॉ. आरके पप्पू, सुनीत साना, अमित कुमार अंशु, रंजना कुमारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

READ MORE