प्रो. गुलरेज रौशन रहमान बने टीएमबीयू के सिंडिकेट सदस्य
फोटो प्रो. गुलरेज रौशन रहमान
मधेपुरा
राज्यपाल सह कुलाधिपति ने बीएनएमयू के अधीन राजेंद्र मिश्र कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. गुलरेज रौशन रहमान को तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर के चांसलर नॉमिनी के रूप में सिंडिकेट सदस्य मनोनीत किया है। प्रो. रहमान मूल रूप से पूर्णिया विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के प्रोफेसर रहे हैं। वर्तमान में वे राजेंद्र मिश्र कॉलेज सहरसा के कमीशन्ड प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। एडिशनल सेक्रेटरी टू गवर्नर संजय कुमार ने पत्र जारी कर बताया कि तीन साल की अवधि के लिए चांसलर नॉमिनी के रूप में सिंडिकेट सदस्य बनाए गए हैं। उनके मनोनयन पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने खुशी जताई है।
Post Views: 9














