अखिल भारतीय दर्शन परिषद्
71 वां अधिवेशन
दिनांक : 28, 29 एवं 30 जनवरी 2027
स्थान : कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, जलगां
महोदय/महोदया, सादर नमस्कार।
हमें हर्ष है कि अखिल भारतीय दर्शन परिषद् का 71 वाँ अधिवेशन विद्यावर्धिनी महाविद्यालय, धुळे (महाराष्ट्र) एवं कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, जळगाव के संयुकत तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
अधिवेशन में देशभर के विद्वान, प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी सहभागी होंगे। अधिवेशन में शोधपत्र वाचन, विशेष व्याख्यान, परिसंवाद एवं शैक्षणिक सत्रों का आयोजन किया जाएगा।
इच्छुक सहभागियों से अनुरोध है कि वे समय पर पंजीकरण कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
शोधपत्र प्रस्तुति, पंजीकरण, आवास एवं भोजन व्यवस्था संबंधी विस्तृत सूचना शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।
आपकी गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता से अधिवेशन की शैक्षणिक गरिमा निश्चित रूप से बढ़ेगी।
सादर आमंत्रण।
प्रो. अम्बिका दत्त र्मा, अध्यक्ष, अखिल भारतीय दर्शन परिषद्
प्रो. किस्मत कुमार सिंह, सचिव, अखिल भारतीय दर्शन परिषद्
डाँ बाजीराव पाटील, अधिवेशन संयोजक विद्यावर्धिनी महाविद्यालय, धुले
डॉ. जगदीश एस. पाटील, प्राचार्य विद्यावर्धिनी महाविद्यालय, धुले














