भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद (ICPR), अकादमिक केन्द्र ,लखनऊ में दिनांक 28 सितंबर 2026 को अध्ययन मंडल (Study Circle) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. राकेश चन्द्र, पूर्व विभागाध्यक्ष दर्शनशास्त्र विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय ने “दर्शन और सीमाएँ” विषय व्याख्यान दिया।
डॉ. देवेन्द्र कुमार जाटव, प्रभारी, अकादमी केंद्र लखनऊ द्वारा वक्ता एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. बी.के. अग्रवाल ने की। व्याख्यान के पश्चात प्रश्नोत्तर एवं संवाद सत्र आयोजित हुआ जिसमें प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की।
श्री हमेन्द्र भारद्वाज द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम संचालन परिषद के वरिष्ठ सलाहकार डॉ जय शंकर सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


Post Views: 5














