विश्वभारती, शांतिनिकेतन द्वारा दो दिवसीय हिंदी दिवस सह राष्ट्रीय संगोष्ठी हिंदी भवन के प्रांगण में आयोजित की गई, जिसका विधिवत उद्घाटन विश्वविद्यालय के उपाचार्य(कुलपति)डॉ प्रबीर कुमार घोष जी ने की।भाषा भवन अध्यक्ष प्रो मृणाल कांति मंडल विशिष्ट अतिथि के रूप मौजद रहे। पाठ भवन(विद्यालय), शिक्षा सत्र (विद्यालय), राजभाषा प्रकोष्ठ एवं हिन्दी विभाग के छात्र छात्राओं एवं विश्वविद्यालय के अध्यापकों ,कर्मीगण एवं अधिकारियों ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया।इस अवसर पर हिंदीतर विद्वान तमिलनाडु के प्रो सर राजू जी सम्मानित हुए। राजभाषा हिंदी:अतीत वर्तमान और भविष्य पर बाह्य एवं स्थानीय विद्वानों ने मूल्यवान विचार रखे।

Post Views: 13














