जे.एम.एस. कॉलेज, मुंगेर में आज दिनांक 11-08-26 को नारेबाजी की गई। ज्ञात हो कि ये प्रदर्शन बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में निर्धारित विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 11/08/2026 से 25/08/2026 तक प्रत्येक कार्यदिवस को प्रतिदिन अपराह्न 1.30 बजे से 2.00 बजे तक अपने अपने संस्थानों में संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी जमा होकर आधे घंटे तक संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करते हुए रोषपूर्ण प्रदर्शन, भाषण, नारेबाजीइत्यादि के तहत किया गया जिसमें मोर्चा के सभी सम्मानित क्रांतिकारी शिक्षक/शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे। इसमें महाविद्यालय इकाई मोर्चा समिति के संयोजक शाह अजीजूर रहमान, सह संयोजक सतीश कुमार के साथ सभी शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित थे।
Post Views: 4














