दिनांक 9 अगस्त 2026 को अनूपलाल यादव महाविद्यालय त्रिवेणीगंज (सुपौल) में प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार की अध्यक्षता में महाविद्यालय के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय अनूप लाल यादव की 13वीं पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धा तथा सम्मान के साथ मनाई गई।
पुष्पांजलि अर्पण के उपरांत आयोजित विशेष विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में वक्ताओं ने उनके जीवन दर्शन और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्वर्गीय अनूपलाल बाबू एक बेदाग छवि वाले सच्चे समाजसेवी और जननेता थे, जिनकी दूरदर्शिता के परिणामस्वरूप त्रिवेणीगंज में डिग्री महाविद्यालय, अनुमंडलीय कार्यालय, निबंधन कार्यालय और अनुमंडलीय अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों की स्थापना संभव हो सकी। शोषितों और गरीबों के मसीहा रहे अनूप बाबू ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कठोर यातनाएं सहीं और देश की आजादी के लिए निरंतर संघर्ष किया। बिहार सरकार में मंत्री और सांसद के रूप में कोसी अंचल, विशेषकर त्रिवेणीगंज के विकास में उनका योगदान विश्वकर्मा के समान रहा है।
इस भावपूर्ण अवसर पर पूर्व विधायक श्री यदुवंश प्रसाद यादव, शासी निकाय के सचिव श्री कपिलेश्वर यादव, पूर्व अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार अरविंद सहित प्रो. शिवचंद्र प्रसाद यादव, प्रो. विद्यानंद यादव, डॉ. अरविंद कुमार व अन्य सभी सम्मानित शिक्षकगण, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और उनके विराट व्यक्तित्व को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
#BNMU #AnooplalYadavCollege #Triveniganj #Supaul #Bihar














