Search
Close this search box.

पार्वती विज्ञान महाविद्यालय, मधेपुरा परिसर में महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय कृति नारायण मंडल जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आज पार्वती विज्ञान महाविद्यालय, मधेपुरा परिसर में महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय कृति नारायण मंडल जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कृति नारायण मंडल जी केवल एक शिक्षाविद् ही नहीं, बल्कि कोसी अंचल में उच्च शिक्षा के सशक्त प्रवर्तक और समाजसेवी थे। उन्होंने यह विश्वास किया कि शिक्षा ही समाज के सर्वांगीण विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है। इसी सोच के साथ उन्होंने पार्वती विज्ञान महाविद्यालय की स्थापना कर हजारों विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया। उनका जीवन शिक्षा, समाज सेवा, सादगी, दूरदर्शिता और जनकल्याण के आदर्शों से प्रेरित रहा।

आज उनके द्वारा स्थापित इस शिक्षण संस्थान का हिस्सा बनना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

💐 “महापुरुषों के विचार और उनके द्वारा स्थापित संस्थान ही समाज को नई दिशा और नई चेतना प्रदान करते हैं।”

#कृति_नारायण_मंडल #जयंती #पार्वती_विज्ञान_महाविद्यालय #मधेपुरा #श्रद्धांजलि #शिक्षा #

डॉ. शशि शेखर जी के फेसबुक वॉल से साभार।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE