*राष्ट्रीय सेवा योजना, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सफलता: रेड रन 2026 में राज्य स्तर पर लहराया परचम, पुरुष एवं महिला वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर स्थान पक्का*

भागलपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता और समर्पित भावना का लोहा मनवाते हुए राज्य स्तर पर बड़ी सफलता हासिल की है। विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों ने लगातार चौथे वर्ष जिला स्तरीय रेड रन के सफल आयोजन के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। वर्ष 2026 की इस राज्य स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय का प्रदर्शन अभूतपूर्व रहा। विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने पुरुष और महिला दोनों ही वर्गों में राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।
राज्य स्तरीय रेड रन 2026 के मुख्य आकर्षण एवं उपलब्धियां:
पुरुष वर्ग में बाजी: भागलपुर जिले के टीएनबी (TNB) महाविद्यालय के प्रतिभावान छात्र ऋतुराज कुमार ने शानदार दौड़ का प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए।

महिला वर्ग में परचम: एसएसवी महाविद्यालय की छात्रा पांचो कुमारी ने महिला वर्ग में उत्कृष्ट खेल भावना दिखाते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया और नेशनल प्रतियोगिता का टिकट हासिल किया।
टॉप-6 में मजबूत उपस्थिति: बांका जिले के के पीबीएस कॉलेज के नीतीश कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग में पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं, भागलपुर जिले की रूसी कुमारी ने महिला वर्ग में छठा स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय की श्रेष्ठता को साबित किया।
इस प्रकार, राज्य स्तरीय रेड रन 2026 की शीर्ष सूची में अकेले तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के चार प्रतिभागियों ने अपनी जगह बनाई है। इनमें से तीन प्रतिभागी भागलपुर जिले से और एक प्रतिभागी बांका जिले से हैं।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बल पर अब राष्ट्रीय स्तर की रेड रन प्रतियोगिता में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की एक बड़ी और मजबूत हिस्सेदारी होने जा रही है, जो पूरे बिहार राज्य और विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन, एनएसएस (NSS) समन्वयक सह जिला नोडल पदाधिकारी डा राहुल कुमार एवं अधिकारियों ने सभी सफल प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। टीम का नेतृत्व भागलपुर जिला से डा. राहुल कुमार और डा अजय कुमार ने किया जबकि बांका जिला से डा पुलकित मंडल और सलिल कुमार ने किया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 7500 नगद एवम उपहार तथा प्रमाणपत्र दिया गया। जबकि शेष सभी प्रतिभागी को भी प्रमाण पत्र दिया गया।
#NSS #nssvolunteers #nsshimachalpradesh #NssIndia #NSSunit #nssrdguwahati














