Search
Close this search box.

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पार्वती साइंस महाविद्यालय, मधेपुरा के संगीत विभाग में श्रद्धा और भक्ति के साथ गुरु पूर्णिमा समारोह आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पार्वती साइंस महाविद्यालय, मधेपुरा के संगीत विभाग में श्रद्धा और भक्ति के साथ गुरु पूर्णिमा समारोह आयोजित किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डॉ. पवन कुमार, अर्थपाल डॉ. अशोक पोद्दार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ललन कुमार ललन तथा विभागाध्यक्ष प्रो. रीता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. गुरु वंदना के बाद विद्यार्थियों ने गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. शास्त्रीय संगीत, भजन और गुरु वंदना की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया.

प्राचार्य प्रो. डॉ. पवन कुमार ने कहा कि गुरु जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं और संगीत साधना में गुरु का स्थान सर्वोपरि है. विभागाध्यक्ष प्रो. रीता कुमारी ने गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया. समारोह में डॉ. राम सिंह, अजय अंकोला, पूर्ववर्ती छात्र सुनीत साना, मेघा कुमारी, नीतीश कुमार, खुशी कुमारी, हिमांशु कुमार, पुष्पेश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

READ MORE

29 जुलाई, 2026 को विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को बचाने के लिए बिहार सरकार की नीतियों के खिलाफ तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर के शिक्षकों ने मानव श्रृंखला बनाई एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

29 जुलाई, 2026 को विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को बचाने के लिए बिहार सरकार की नीतियों के खिलाफ तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर के शिक्षकों ने मानव श्रृंखला बनाई एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया।