बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 में प्रस्तावित संशोधन के विरुद्ध विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं शिक्षक हितों की रक्षा के लिए आज बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (FUTAB) के तत्वावधान में बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक
—–
राज्य में बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 को संशोधित कर नया विश्वविद्यालय विधेयक सरकार के द्वारा 20 जुलाई से चल रहे मौनसून सत्र में लाने की पूरी तैयारी थी लेकिन उसे तत्काल स्थगित कराने में हम सभी सफल हुए। यह भी सम्भावना है कि भविष्य में पुनः सरकार लाने का प्रयास करें। आवश्यक है कि इस प्रस्तावित विधेयक का हम सभी शिक्षक, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मी एक साथ संयुक्त रूप से विरोध करें।
अतः बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ की बैठक बिहार राज्य वि०वि० एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ तथा बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के साथ संयुक्त रूप से एक आवश्यक बैठक दिनांक:-25-07-2026 को 12:30 बजे बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ का कार्यालय डॉ॰ए॰के॰सेन भवन लोहिया नगर, कंकड़बाग पटना में आहूत है। राज्य के सभी विश्वविद्यालय शिक्षक संघों के अध्यक्ष एवं महासचिव से आग्रह है कि बैठक में उपस्थित होकर सम्भावित संघर्षों की रूपरेखा की तैयारी में महत्वपूर्ण सुझावों से मजबूती प्रदान करें।














