माय बर्थ माय अर्थ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मंडल विश्वविद्यालय के माय बर्थ माय का अर्थ मिशन की दशमी वर्षगांठ के से उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षकों, शोधार्थियों एवं छात्रों की का सक्रिय सहभागिता से एक व्यापक एवं प्रेरणादायी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता 2 फैलाने का सशक्त संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों काने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इसे जन-के अभियान का स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों के रोपण के साथ हुआ। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर यह संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया कि माय बर्थ माय अर्थ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अध्यक्षों एवं वरिष्ठ शिक्षकों की उपस्थिति रही।
अध्यक्ष, छात्र कल्याण, प्रो. उमाशंकर चौधरी ने कहा कि यह मिशन व्यक्तिगत जीवन को पर्यावरणीय जिम्मेदारी से जोड़ने की एक प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे, तो यह छोटा प्रयास भी व्यापक पर्यावरणीय परिवर्तन का आधार बन सकता है। डॉ. अशोक कुमार ने पर्यावरणीय संतुलन के महत्व पर प्रकाश डाला।














