Search
Close this search box.

लायंस क्लब फेमिना ने डॉ. द्रुवित के जन्मदिन पर आमलोगों के बीच किया खीर का वितरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लायंस क्लब फेमिना ने डॉ. द्रुवित के जन्मदिन पर आमलोगों के बीच किया खीर का वितरण

मधेपुरा। लायंस क्लब फेमिना के बैनर तले द्रुवित हॉस्पिटल परिसर में हंगर प्रोजेक्ट के तहत जरूरतमंदों के बीच खीर भोजन कराया गया। सुपर स्पेशलिटी शिवा अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. द्रुवित सिंह के जन्मदिन पर 29 मई, 2026 को यह आयोजन किया गया।

लायंस क्लब फेमिना की अध्यक्ष डॉ. अनीता कुमारी डॉली ने बताया कि फेमिना द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित हो रहे हैं। इसके तहत भूखे को खाना, पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए पौधरोपण, कौशल विकास के लिए महिलाओं को सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण सहित कई अन्य कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं।

सचिव सारिका कुमारी ने कहा कि सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव बढ़ाने को लेकर लायंस क्लब फेमिना अग्रणी भूमिका निभाती है। फेमिना की पूर्व अध्यक्ष अग्रणी घोष ने कहा कि युवा चिकित्सक और शिवा अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर के जन्मदिन पर हंगर प्रोजेक्ट के तहत यह कार्यक्रम अहम है। कोषाध्यक्ष डॉ. भारती झा ने कहा कि इस अवसर पर दो सौ से अधिक लोगों को खीर भोजन कराया गया। मौके पर डॉ. चंदा कुमारी, आरती घोष, रिंकु सिंह, संजन सिंह सहित अन्य मौजूद थी।

डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि फेमिना समाज में अपना आदर्श प्रस्तुत कर महिला सशक्तिकरण को और मजबूत कर रही है।

READ MORE

बिहार विधान परिषद् चुनाव में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी माननीय विधान पार्षद प्रो. नवल किशोर यादव जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं