स्थानांतरण संबंधी प्रतिवेदन मांगने का स्वागत
राज्यपाल-सह-कुलाधिपति महोदय लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने बिहार की उच्च शिक्षा में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विश्वविद्यालयों द्वारा महाविद्यालय कर्मियों के स्थानांतरण के संबंध में एक विस्तृत प्रतिवेदन की मांग की है। तदनुसार राज्यपाल के अपर सचिव सुमन कुमार (आईएएस) ने राज्य के सभी कुलपतियों को पत्र लिखा है।
पत्र में अनुरोध किया गया है कि 15 अप्रैल, 2025 से 15 अप्रैल, 2026 की अवधि के दौरान विश्वविद्यालयों द्वारा किए गए महाविद्यालय कर्मियों के स्थानांतरण के संबंध में एक विस्तृत प्रतिवेदन निर्धारित प्रारूप में पत्र प्राप्ति की तिथि से पंद्रह दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाए। वांछित सूचना छ: बिंदुओं पर मांगी गई है। इसमें सहायक प्राध्यापक, सह प्राध्यापक, प्राध्यापक का नाम, पूर्व पदस्थापित महाविद्यालय, स्थानांतरित महाविद्यालय, स्थानांतरण का आधार या कारण तथा स्थानांतरण अधिसूचना जारी करने की तिथि शामिल हैं।
बीएनएमयू, मधेपुरा के सीनेटर डॉ. सुधांशु शेखर ने राज्यपाल- सह-कुलाधिपति के इस कदम का स्वागत किया है और इसके लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि इससे विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा किए गए दंडात्मक स्थानांतरण पर तगाम लगेगा और स्थानांतरण में होने वाले पैरवी एवं पैसे का खेल भी रुकेगा।














