पूर्व कुलपति के निधन पर शोक
बीएनएमयू, मधेपुरा के सीनेटर डॉ. सुधांशु शेखर ने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर की पूर्व कुलपति प्रो. प्रेमा झा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। डॉ. शेखर ने बताया कि प्रो. झा के कार्यालय में वे विद्यार्थी थे। इनका कार्यकाल काफी विवादित रहा। फिर भी इन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया था।














