डॉ. रोहिणी बनीं विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष
———–
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के राजनीति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (सीनियर स्केल) एवं अध्यक्ष डॉ. रोहिणी ने बीएनएमयू, मधेपुरा के विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग में अध्यक्ष का प्रभार ग्रहण किया। डॉ. रोहिणी को बहुत-बहुत बधाई तथा माननीय कुलपति महोदय प्रो. बी. एस. झा साहेब को बहुत-बहुत साधुवाद।
मालूम हो कि डॉ. रोहिणी ने दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली से राजनीति विज्ञान में एम. फिल. एवं पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। इनका बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में चयन हुआ है।
-सुधांशु शेखर, मधेपुरा।













