Search
Close this search box.

शिक्षण-सामग्रियां वितरित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*शिक्षण-सामग्रियां वितरित*

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर वार्ड नंबर चार में वंचित वर्ग के बच्चों के बीच पाठ्य-सामग्रियों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने मानव जीवन में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया है। उनका शिक्षा दर्शन जीवन निर्माण, मानव निर्माण एवं चरित्र निर्माण पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना है।

जिला सह-संयोजक मेघा कुमारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने स्त्रियों एवं दलितों सहित समाज के सभी वर्गों के लिए शिक्षा को आवश्यक बताया है।

शोधार्थी डॉ. सौरभ कुमार चौहान ने कहा कि शिक्षा का लक्ष्य केवल जानकारी इकट्ठा करना नहीं है। इसके माध्यम से मनुष्य का वास्तविक स्वरूप प्रकट होता है।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।