Search
Close this search box.

डॉ. अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह का उद्घाटन करेंगे कुलपति 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डॉ. अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह का उद्घाटन करेंगे कुलपति 
——

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर 134वीं जयंती पर 14 अप्रैल, 2025 (सोमवार) को आ. 12:05 बजे से डॉ. अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर राष्ट्र-निर्माण में डॉ. अंबेडकर के योगदान पर चर्चा होगी और संविधान की उद्देशिका का सामुहिक वाचन किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि इस अवसर पर उद्घाटनकर्ता-सह-मुख्य अतिथि के रूप में बीएनएमयू, मधेपुरा के कुलपति प्रो. बी. एस. झा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव करेंगे।

प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को कार्यक्रम में उपस्थित रहने का निदेश दिया है।

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।