Search
Close this search box.

बिहार के माननीय राज्यपाल ने बिहार विधान परिषद् के सभागार में आयोजित स्व. प्रो. शत्रुध्न प्रसाद स्मृति व्याख्यान माला कार्यक्रम में भाग लिया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार के माननीय राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बिहार विधान परिषद् के सभागार में आयोजित स्व. प्रो. शत्रुध्न प्रसाद स्मृति व्याख्यान माला कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रो॰ शत्रुध्न प्रसाद जी का पूरा जीवन समाज एवं राष्ट्र के लिए समर्पित था। उनकी पुस्तकें हमारी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरक हैं। पुस्तकों को मित्र एवं मार्गदर्शक बताते हुए उन्होंने कहा कि हमें पुस्तक पढ़ने की आदत डालनी चाहिए तथा बच्चों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। इससे युवा पीढ़ी का चरित्र निर्माण होगा तथा वह भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनेगी।

READ MORE

दिनांक 15 अगस्त को शिक्षा विभाग से संबंधित उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषित पहल के संदर्भ में समिति के व्यापक कार्यादेश एवं कार्यक्षेत्र में राज्य की संपूर्ण स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, संरचनात्मक एवं सेवा-संबंधी विषयों को समाहित किए जाने के संबंध में।

वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के उपरांत परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान से आच्छादित माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया वेतनानुदान के एकमुश्त भुगतान तथा सम्मानजनक नियमित वेतन-संरचना निर्धारित किए जाने के संबंध में अनुरोध ।