Search
Close this search box.

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं सभी कोटि की महिलाओं से सामान्य पाठ्यक्रमों में नामांकन के समय स्नातकोत्तर स्तर तक की शिक्षा में प्रत्येक स्तर पर नामांकन के समय किसी भी प्रकार के शुल्क नहीं लिये जाने के संबंध में।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार सरकार शिक्षा विभाग, पटना के पत्र पत्रांक- 15/सी 2-23/2020-1547 दिनांक- 15.05.2023 में वर्णित है कि विभागीय संकल्प संख्या 1457 दिनांक 24.07.2015 द्वारा राज्य में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं सभी कोटि की महिलाओं से सामान्य पाठ्यक्रमों में नामांकन के समय स्नातकोत्तर स्तर तक की शिक्षा में प्रत्येक स्तर पर नामांकन के समय किसी भी प्रकार के शुल्क नहीं लिये जाने का निर्णय संसूचित है।

सी०्डब्ल्यू० जे०सी० संख्या 815/2020 रंजीत पंडित बनाम राज्य सरकार एवं अन्य में माननीय उच्च न्यायालय, पटना द्वारा बिहार सरकार के संकल्प संख्या 1457 दिनांक 24.07.2015 को दिनांक- 28.06.2022 को कतिपय निर्देशों के साथ निस्तारित किया गया है। (न्यायादेश की छाया प्रति संलग्न)

 

अतः प्रधानाचार्यों से आग्रह है कि उपरोक्त अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के सभी छात्र एवं सभी कोटि की छात्राओं से नामांकन के समय किसी भी प्रकार की शुल्क नहीं लिया जाय। यदि ऐसे छात्र/छात्राओं से शुल्क लेते हैं तो न्यायादेश का उल्लंघन माना जायेगा और इसकी सारी जिम्मेवारी प्रधानाचार्य की होगी एवं उनके विरूद्ध नियमानुकूल अनुशासनिक कार्यवाई की जायेगी।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

दिनांक 15 अगस्त को शिक्षा विभाग से संबंधित उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषित पहल के संदर्भ में समिति के व्यापक कार्यादेश एवं कार्यक्षेत्र में राज्य की संपूर्ण स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, संरचनात्मक एवं सेवा-संबंधी विषयों को समाहित किए जाने के संबंध में।

वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के उपरांत परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान से आच्छादित माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया वेतनानुदान के एकमुश्त भुगतान तथा सम्मानजनक नियमित वेतन-संरचना निर्धारित किए जाने के संबंध में अनुरोध ।

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक-निर्माण, शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं एकरूपता तथा शैक्षणिक शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ करने हेतु पृथक् “राज्य शिक्षण-प्रशिक्षण विश्वविद्यालय” की स्थापना के संबंध में अनुरोध।