Search
Close this search box.

Bihar मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘नेक संवाद’ में ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 71 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘नेक संवाद’ में ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 71 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। राज्य में खेलों के प्रति युवाओं की रूचि बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ के तहत ‘बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली, 2023’ बनाई गई है। इसके तहत राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मेडल पाने वाले खिलाड़ियों को सीधे नौकरी दी जाएगी।

बिहार में खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। अब राज्य में अलग से खेल विभाग का गठन किया जाएगा। अच्छे खिलाड़ियों को मासिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। पुलिस सहित अन्य विभागों में खेल कोटा के खाली पदों पर प्राथमिकता के आधार पर खिलाड़ियों की नियुक्ति की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वे श्रद्धेय स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में रेल मंत्रालय देख रहे थे, उसी समय उन्होंने लवे में खिलाड़ियों को नौकरी देने की शुरूआत की थी। इससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा। वर्ष 2010 से बिहार में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देना शुरू किया गया। आज नियुक्ति-पत्र पाने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

07.01.2024

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

दिनांक 15 अगस्त को शिक्षा विभाग से संबंधित उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषित पहल के संदर्भ में समिति के व्यापक कार्यादेश एवं कार्यक्षेत्र में राज्य की संपूर्ण स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, संरचनात्मक एवं सेवा-संबंधी विषयों को समाहित किए जाने के संबंध में।

वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के उपरांत परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान से आच्छादित माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया वेतनानुदान के एकमुश्त भुगतान तथा सम्मानजनक नियमित वेतन-संरचना निर्धारित किए जाने के संबंध में अनुरोध ।

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक-निर्माण, शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं एकरूपता तथा शैक्षणिक शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ करने हेतु पृथक् “राज्य शिक्षण-प्रशिक्षण विश्वविद्यालय” की स्थापना के संबंध में अनुरोध।