Search
Close this search box.

BNMU एनएसएस शिविर 13-19 सितंबर तक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*एनएसएस शिविर 13-19 सितंबर तक*

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय स्थित राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के स्वयंसेवक- स्वयंसेविकाओं का सात दिवसीय विशेष शिविर 13-19 सितंबर तक निर्धारित है। इसका कार्यक्रम विवरण जारी कर दिया गया है और अतिथियों को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है।

*समन्वयक करेंगे उद्घाटन*
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि मंगलवार को शिविर का उद्घाटन समारोह निर्धारित है। इसमें कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अभय कुमार उद्घाटन कर्ता और केपी कॉलेज, मुरलीगंज के प्रधानाचार्य डॉ. जवाहर पासवान मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश प्रसाद यादव करेंगे। अतिथियों का स्वागत विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद् के उप सचिव डॉ. शंकर कुमार मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन एनसीसी पदाधिकारी ले. गुड्डू कुमार करेंगे।

*विभिन्न विषयों पर होगी परिचर्चा*
उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान प्रत्येक दिन विभिन्न विषयों पर परिचर्चा एवं व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। प्रथम दिन मंगलवार को एनएसएस समन्वयक डॉ. अभय कुमार एनएसएस : उद्देश्य एवं कार्य विषय पर व्याख्यान देंगे। दूसरे दिन बुधवार को हिन्दी दिवस के अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी का महत्व पर प्रकाश डालेंगी और डीएसडब्ल्यू डॉ. राजकुमार सिंह लोकतंत्र एवं मानवाधिकार विषय पर व्याख्यान देंगे। तीसरे दिन गुरुवार शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. जावेद अहमद शिक्षा : अर्थ, उद्देश्य एवं महत्व विषय पर मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. एम. आई. रहमान युवाओं की मनोवैज्ञानिक समस्याएं एवं समाधान विषय पर व्याख्यान देंगे।

उन्होंने बताया कि चौथे दिन शुक्रवार को क्रीड़ा परिषद् के उप सचिव डॉ. शंकर कुमार मिश्र एड्स एवं युवाओं की अन्य स्वास्थ्य समस्याएं विषय पर और पांचवें दिन शनिवार को केपी कालेज मुरलीगंज के प्रधानाचार्य डॉ जवाहर पासवान शिक्षा और सामाजिक न्याय विषय पर चर्चा करेंगे। छठे दिन रविवार को निदेशक आईक्यूएसी डॉ. नरेश कुमार पर्यावरण- संरक्षण विषय पर व्याख्यान देंगे। सातवें दिन सोमवार को सर्वेक्षण रिपोर्ट की प्रस्तुति होगी और समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कुलसचिव डॉ. मिहिर कुमार ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

*पूर्णतः निःशुल्क है शिविर*
उन्होंने बताया कि यह शिविर पूर्णतः निःशुल्क है। सभी प्रतिभागियों को शिविर में सक्रिय रूप से सहभागिता निभानी होगी। पचास प्रतिभागियों को सर्वेक्षण फार्म आदि जमा करने के बाद प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक स्वयंसेवक-स्वयंसेविका उनके वाट्सप नंबर 9934629245 पर अपनी सूचना भेज सकते हैं।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।