Search
Close this search box.

BNMU दीक्षांत समारोह की तैयारियां जारी* *सभी समितियों की जिम्मेदारी तय। 18 जुलाई तक जमा होगा आवेदन।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*दीक्षांत समारोह की तैयारियां जारी*

*सभी समितियों की जिम्मेदारी तय*
*18 जुलाई तक जमा होगा आवेदन*

दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय का एक महत्वपूर्ण पर्व है। हम सबों को मिलकर इस पर्व को शानदार एवं यादगार बनाना है।

यह बात बीएनएमयू के कुलपति डॉ. आर. के. पी. रमण ने कही। वे शनिवार को दीक्षांत समारोह को लेकर गठित सभी समितियों के संयोजकों एवं सचिवों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

कुलपति ने विभिन्न समितियों के सभी सदस्यों को मुस्तैदी से कार्य करने का निदेश दिया। साथ ही संयोजक एवं सचिव को निदेशित किया कि उन्हें प्रत्येक दूसरे दिन आयोजित बैठक में उन्हें प्रगति रिपोर्ट दें।

*विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात*
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह आगामी तीन अगस्त को निर्धारित है। इसमें राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान का शुभागमन होगा। यह पूरे विश्वविद्यालय एवं इस क्षेत्र के लिए भी गौरव की बात है।

*होगा शानदार स्वागत*
बैठक में समारोह को लेकर गठित विभिन्न समितियों ने अपना-अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। स्वागत समिति के संयोजक सह डीएसडब्ल्यू डॉ. पवन कुमार ने बताया कि समिति की एक बैठक हो चुकी है। सभी अतिथियों के शानदार स्वागत की व्यवस्था की जाएगी। जगह-जगह तोरणद्वार लगाया जाएगा।

*प्रतिभागियों के लिए दीक्षांत परिधान निर्धारित*
एकेडमिक कास्ट्यूम कमिटि के संयोजक सह अकादमिक निदेशक डॉ. एम. आई. रहमान ने बताया कि समिति के कार्यों की रूपरेखा तय कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए दीक्षांत परिधान निर्धारित है। सभी अतिथियों एवं सभी प्रतिभागियों को पीला मालविया पगड़ी, लाल बॉडर वाला पीला अंगवस्त्रम्, विश्वविद्यालय के मोनोग्राम के साथ विश्वविद्यालय द्वारा निर्गत किया जाएगा। छात्रों को खादी कपड़े में सफेद (उजला) कुर्त्ता एवं पजामा या उजली धोती एवं उजला कुर्त्ता स्वयं बनाना है। छात्राओं के लिए खादी सलवार (उजला) लेमन येलो कुर्ता या खादी की साड़ी लाल बॉडर के साथ, लाल ब्लॉज स्वयं बनवाना है।

*लगेगी मधुबनी पेंटिंग*
कार्यक्रम प्रबंधन समिति के संयोजक सह कुलानुशासक डॉ. विश्वनाथ विवेका ने बताया कि गुरुवार को समिति की बैठक में दीक्षा मंच पर मधुबनी पेंटिंग लगाने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

*स्नातकोत्तर एवं पीएचडी वालों को मिलेगी उपाधि*
परीक्षा नियंत्रक प्रो. आर. पी. राजेश ने बताया कि शुक्रवार को उनकी अध्यक्षता में परीक्षा विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

उन्होंने बताया कि चतुर्थ दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर सत्र 2016-18 एवं 2017-19, एमडी एवं एमएस. 2020 (i), एमएलआईएस सत्र 2019-20, एमएड 2017-19, 2018-20 एवं 2019-21 तथा 14.12.2019 से अद्यतन पीएच. डी. डिग्री/उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र/उपाधि वितरित की जाएगी।

*18 जुलाई तक होगा आवेदन*
जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि सभी प्रमुख अखबारों में दीक्षांत समारोह से संबंधित विज्ञापन प्रकाशित कराया जा चुका है। समारोह में भाग लेने को इच्छुक विद्यार्थी विहित आवेदन प्रपत्र समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ संबंधित विभाग/महाविद्यालय से अग्रसारित कराकर 18 जुलाई तक निर्धारित शुल्क अदा करते हुए विश्वविद्यालय शुल्क काउंटर पर जमा करा सकते हैं। एमए, एमएससी एवं एमकॉम हेतु 12 सौ, एमएलआईएस एवं एमएड हेतु 15 सौ, पीएचडी को दो हजार तथा एमएस एवं एमडी हेतु चार हजार शुल्क निर्धारित किया गया है।

इस अवसर पर सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. राजकुमार सिंह, विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार, कुलसचिव डॉ. मिहिर कुमार ठाकुर, विकास पदाधिकारी डॉ. ललन प्रसाद अद्री, महाविद्यालय निरीक्षक विज्ञान डॉ. भूपेंद्र प्रसाद सिंह, सीनेटर डॉ. नरेश कुमार, क्रीड़ा विभाग के उपसचिव डॉ. शंकर कुमार मिश्र, उप कुलसचिव अकादमिक डॉ. सुधांशु शेखर आदि उपस्थित थे।

READ MORE

एलआईबी की बैठक संपन्न राज्यपाल से की जाएगी बीएनएमयू में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायत अपने मूल उद्देश्यों को पूरा करने में विफल हो रहा है बीएन मंडल विश्वविद्यालय : ई० रवीन्द्र यादव

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]

READ MORE

एलआईबी की बैठक संपन्न राज्यपाल से की जाएगी बीएनएमयू में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायत अपने मूल उद्देश्यों को पूरा करने में विफल हो रहा है बीएन मंडल विश्वविद्यालय : ई० रवीन्द्र यादव

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज