Search
Close this search box.

BNMU। ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा (बिहार) में होगा दस सेमिनार/ वेबीनार श्रृंखला का आयोजन, पंजीयन निःशुल्क

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा (बिहार) की अंगीभूत इकाई ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा (बिहार) के तत्वावधान में अगस्त-सितंबर 2020 में सेमिनार/ वेबीनार श्रृंखला का आयोजन सुनिश्चित है।

प्रधानाचार्य डाॅ. के. पी. यादव ने बताया कि प्रथम तीन वेबीनार कोरोना संक्रमण से संबंधित है। इसके अंतर्गत पहला वेबीनार 21 अगस्त, 2020 को कोरोना का शिक्षा एवं समाज पर प्रभाव विषय पर होगा। दूसरा वेबीनार 24 अगस्त, 2020 को कोरोना का अर्थव्यवस्था एवं पर्यावरण पर प्रभाव विषय पर और तीसरा 28 अगस्त, 2020 को कोरोना का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव विषय पर होगा।

इसके बाद चार से लेकर सात तक का व्याख्यान शिक्षा से संबंधित विषय पर होगा। चौथा वेबीनार
3 सितंबर, 2020 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विविध आयाम, पांचवां 7 सितम्बर, 2020 को भारतीय शिक्षा व्यवस्था : कल, आज और कल, छठा 11 सितंबर, 2020 को पोषण, स्वास्थ्य एवं साक्षरता और सातवाँ16 सितंबर, 2020 को शिक्षा, समाज एवं शांति विषय पर होगा। आठवाँ वेबीनार 21 सितंबर, 2020 को भाषा, साहित्य एवं संस्कृति, नौवाँ 24 सितंबर, 2020 को पोषण, पर्यावरण एवं पंचायत और दसवाँ 28 सितंबर, 2020 : सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र-निर्माण विषय पर होगा।

दर्शनशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर सह जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के कुलपति प्रोफेसर डाॅ. ज्ञानंजय द्विवेदी सभी वेबीनारों का उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने बताया कि वेबिनार का यू-टयूब चैनल बीएनएमयू संवाद (YouTube.com/bnmusamvad) पयणर सीधा प्रसारण होगा। प्रतिभागियों को इस चैनल को सब्सक्राइब करना आवश्यक है। सभी आवश्यक जानकारी (लिंक, फ़ीडबैक फॉर्म आदि) भी इस चैनल पर ससमय प्रसारित की जाएगा।

उन्होंने  बताया कि एक ही बार पंजीकरण कराकर सभी कार्यक्रमों में भाग लिया जा सकता है। बार-बार पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है। सभी कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग फीडबैक फार्म भरना जरूरी है। सभी सक्रिय प्रतिभागियों को फीडबैक फार्म के आधार पर
नि:शुल्क ई. सर्टिफिकेट दिया जाएगा। सभी चयनित आलेखों को नि:शुल्क ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल बीएनएमयू संवाद (www.bnmusamvad.com) और आईएसबीएन युक्त पुस्तक में प्रकाशित किया जाएगा।

  1. रिपोर्ट- डेविड यादव, मधेपुरा

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।