Search
Close this search box.

NSS *क्षेत्रीय निदेशक करेंगे शिविर का उद्घाटन*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बहुत-बहुत स्वागत।

*क्षेत्रीय निदेशक करेंगे शिविर का उद्घाटन*

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन शनिवार को क्षेत्रीय निदेशक (बिहार एवं झारखंड) पीयूष परांजपे करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहायक निदेशक (युवा) आलोक कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि एनएसएस समन्वयक डाॅ. अभय कुमार और सम्मानित अतिथि पूर्व समन्वयक डाॅ. अमोल राय एवं सिंडिकेट सदस्य डाॅ. जवाहर पासवान होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. के. पी. यादव करेंगे। अतिथियों का स्वागत मधेपुरा महाविद्यालय, मधेपुरा के प्रधानाचार्य डाॅ. अशोक कुमार और संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर करेंगे।

डाॅ. शेखर ने बताया कि उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत सभी महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिविर में पचास चुने हुए स्वयंसेवक- स्वयंसेविकाएँ भाग लेंगे। शिविरार्थियों द्वारा शिविर स्थल वार्ड नंबर 3 में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और विभिन्न घरों में स्वास्थ्य संबंधी सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक दिन स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण, पोषण, आपदा-प्रबंधन आदि विषयों पर ऑफलाइन-ऑनलाइन परिचर्चा होगी।

#नोट# ऑनलाइन जुड़ने के लिए लिंक-

https://meet.google.com/zkt-fqqj-ctb

READ MORE

विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संबद्धता प्राप्त अनुदानित डिग्री महाविद्यालयों को शैक्षणिक सत्र 2015-18 का परीक्षाफल आधारित अनुदान राशि प्राप्त करने हेतु भौतिक रूप से प्ररस्ताव उपलब्ध कराने के संबंध में

[the_ad id="32069"]

READ MORE

विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संबद्धता प्राप्त अनुदानित डिग्री महाविद्यालयों को शैक्षणिक सत्र 2015-18 का परीक्षाफल आधारित अनुदान राशि प्राप्त करने हेतु भौतिक रूप से प्ररस्ताव उपलब्ध कराने के संबंध में

बीएनएमयू कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय परिसर में दिया धरना बीएनएमयू में कर्मचारियों के हड़ताल से काम काज प्रभावित 15 सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित धरना में कर्मचारियों ने की जमकर नारेबाजी