Search
Close this search box.

BNMU *न्यू इंडिया कैंपेन : टी. पी. काॅलेज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन* _______

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*न्यू इंडिया कैंपेन : टी. पी. काॅलेज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन*
_______
न्यू इंडिया@75 कैंपेन में बुधवार की सुबह तक 451 विद्यार्थियों के पंजीयन के साथ टी. पी. काॅलेज, मधेपुरा प्रथम स्थान पर आ गया है। एक दिन पूर्व 374 पंजीयन के साथ महाविद्यालय दूसरे स्थान पर था। लेकिन सघन जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर मंगलवार को महाविद्यालय के 77 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया, जिससे महाविद्यालय नंबर वन पर आ गया।

*जागरूकता अभियान जारी*
पंजीकरण के अंतिम दिन बुधवार को भी प्रधानाचार्य प्रोफेसर डाॅ. के. पी. यादव के नेतृत्व में अधिकाधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने हेतु सघन जनसंपर्क अभियान जारी रहा और जागरूकता रैली भी निकाली गई। साथ ही राजकीय अंबेडकर कल्याण छात्रावास के छात्रावास अधीक्षक सह सिंडिकेट सदस्य डाॅ. जवाहर पासवान ने छात्रावास के सभी विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया। इस तरह अंतिम सूची में टी. पी. काॅलेज के पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या पाँच सौ पार करने की उम्मीद है।

उन्होंने घोषणा की कि इस कैंपेन में पंजीयन कराने वाले सभी विद्यार्थियों को बोनाफाइड सर्टिफिकेट बनाने एवं फीस स्ट्रक्चर देने में प्राथमिकता दी जाएगी।

*उद्घाटन आज*
कैंपेन के जिला नोडल ऑफिसर सह विश्वविद्यालय जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर ने बताया कि न्यू इंडिया कैंपेन का ऑनलाइन उद्घाटन समारोह गुरूवार को सुबह दस बजे निर्धारित है। इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया मुख्य अतिथि एवं राज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार विशिष्ट अतिथि होंगे।

*सभी पंजीकृत प्रतिभागियों की भागीदारी अपेक्षित*
डाॅ. शेखर ने कैंपेन के राज्य संयोजक राहुल कुमार सिंह के हवाले से बताया कि उद्घाटन समारोह में सभी पंजीकृत प्रतिभागियों की भागीदारी अपेक्षित है।

न्यू इंडिया जागरूकता अभियान में मैथिली विभागाध्यक्ष डाॅ. उपेंद्र प्रसाद यादव, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. स्वर्ण मणि, एनसीसी  पदाधिकारी लेफ्टिनेंट गुड्डु कुमार, राजनीति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. रोहिणी, उर्दू विभाग के गेस्ट असिस्टेंट प्रोफेसर सहरयार अहमद, बीबीए विभाग के मो. अब्दुर रहमान, बी. एड. विभागाध्यक्ष डाॅ. जावेद अहमद, कम्प्यूटर ऑपरेटर मणीष कुमार, सीनेटर रंजन यादव, काउंसिल मेम्बर दिलिप कुमार दिल, वाईएनपी डिग्री काॅलेज, रानीगंज के छात्र राजहारी कुमार, छात्र नेता आलोक कुशवाहा, शिक्षाशास्त्र विभाग के छात्र ऋषभ कुमार झा, शिक्षक अभिषेक साह, दीपक कुमार, सेहत केंद्र के पीयर एडूकेटर द्वय नीशू कुमारी एवं सूरज प्रताप तथा ब्रांड एम्बेसडर द्वय निशा कुमारी एवं सौरभ कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
=====///$$$$$=====
सादर अनुरोध है कि उद्घाटन कार्यक्रम में भी सर्वाधिक भागीदारी का रिकॉर्ड बनाएँ-

📌12 अगस्त 2020 को सुबह दस बजे न्यू इंडिया@75 कैंपेन का उद्घाटन समारोह सुनिश्चित है। इसका राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ  माननीय मंत्री स्वास्थ्य, श्री मनसुख मंडविया के द्वारा किया जाएगा।

📌इस उद्घाटन समारोह में सभी महाविद्यालयों के रेड रिबन क्लब के नोडल पदाधिकारी, पियर एजुकेटर एवं पंजीकृत प्रतिभागियों का शामिल होना आवश्यक है।

📌सभी शामिल हुए पंजीकृत प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।

– *सुधांशु शेखर*
जनसंपर्क पदाधिकारी, भू. ना. मंडल विश्वविद्यालय, लालूनगर, मधेपुरा
वाट्सप नंबर 9934629245
यू-ट्यूब- YouTube.com/bnmusamvad
वेबसाइट- www.bnmusamvad.com
टेलीग्राम- T.me/bnmusamvad

READ MORE

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।

[the_ad id="32069"]