Search
Close this search box.

5वां बिहार सोशल साइंस कांग्रेस 5-6 दिसंबर को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

5वां बिहार सोशल साइंस कांग्रेस 5-6 दिसंबर को

बिहार सोशल साइंस एकेडमी के कार्यकारी समिति की बैठक ऑफलाइन-ऑनलाइन मोड में अध्यक्ष प्रो. राजमणि प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 5वां बिहार सोशल साइंस कांग्रेस, भूगोल विभाग, पटना विश्वविद्यालय, पटना और बी. एन. कॉलेज, पटना विश्वविद्यालय, पटना के संयुक्त तत्वावधान में 5-6 दिसंबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य विषय “बिहार : विकास, विषमता और न्याय” होगा। भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार सिन्हा को संयोजक और बी. एन. कॉलेज, पटना के प्रधानमंत्री प्रो. राज किशोर प्रसाद को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

बैठक में प्रो. लाल बाबू यादव, प्रो. डी. एम. दिवाकर अनिल कुमार राय, प्रो. मनोज कुमार सिन्हा, प्रो. अरुण कुमार, डॉ. मनोज प्रभाकर, प्रो. मो. नाजिम, मीरा दत्ता, प्रो. राज किशोर प्रसाद, डॉ. जी. शंकर, डॉ. रवि प्रकाश सूरज, डॉ. देवेंद्र कुमार, प्रो. देवजानी सरकार घोष, डॉ. सुधा कुमारी, डॉ. मीरा ठाकुर, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुधांशु शेखर आदि उपस्थित थे।

 

 

 

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE