Search
Close this search box.

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए भी एनसीसी कैडेटों की तरह ही विशेष परीक्षा आयोजित करने की मांग

बिहार लोकभवन द्वारा माननीय कुलाधिपति की स्वीकृति से गणतंत्र दिवस परेड 2025 की तैयारियों में लगे या उसमें भाग ले रहे एनसीसी कैडेटों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित करने हेतु सभी विश्वविद्यालयों को निदेश किया गया है। बीएनएमयू, मधेपुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने इसका स्वागत किया है। उन्होंने अनुरोध किया है कि प्राकृतिक न्याय एवं संविधान प्रदत्त समानता के अधिकारों के मद्देनजर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए भी एनसीसी कैडेटों की तरह ही विशेष परीक्षा आयोजित करने की स्वीकृति दी जाए। इस संबंध में उन्होंने लोक भवन के अलावा यूजीसी और शिक्षा विभाग (बिहार सरकार) को भी पत्र प्रेषित किया है।

मालूम हो कि गत दिनों गणतंत्र दिवस परेड-2026 में ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा की छात्रा प्रिया राज ने बिहार का प्रतिनिधित्व किया। इस कारण उनके स्नातक सेमेस्टर तीन के कुछ पत्रों की परीक्षा छूट गई है। उन्होंने कुछ दिनों पहले विशेष परीक्षा आयोजित करने हेतु परीक्षा विभाग को आवेदन दिया है। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे छात्रा में निराशा है।

READ MORE

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।