Search
Close this search box.

हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और राजभाषा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1 सितम्बर से 30 सितम्बर 2026 तक हिंदी माह का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और राजभाषा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1 सितम्बर से 30 सितम्बर 2026 तक हिंदी माह का आयोजन किया जा रहा है। हिंदी माह का उद्घाटन समारोह मंगलवार, 1 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत के मुख्य सभागार में आयोजित किया गया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य संपादक एवं संयुक्त निदेशक, श्री कुमार विक्रम ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हिंदी और मातृभाषा के बीच गहरे संबंध को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संवेदनाओं और सामाजिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

हिंदी माह के दौरान कर्मचारियों के लिए विभिन्न हिंदी-आधारित प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनका उद्देश्य हिंदी के प्रति रुचि एवं प्रयोग को बढ़ावा देना तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक उपयोग को प्रोत्साहित करना है।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE