Search
Close this search box.

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित समारोह में गार्ड ऑफ ऑनर के लिए पूर्व की तरह मधेपुरा महाविद्यालय, मधेपुरा के एनसीसी पदाधिकारी एवं एनसीसी कैडेट्स को भी अवसर देने की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित समारोह में गार्ड ऑफ ऑनर के लिए पूर्व की तरह मधेपुरा महाविद्यालय, मधेपुरा के एनसीसी पदाधिकारी एवं एनसीसी कैडेट्स को भी अवसर देने की मांग
—-++

प्रत्येक वर्ष कुलपति कार्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित झंडोत्तोलन /ध्वजारोहण कार्यक्रम में मधेपुरा महाविद्यालय, मधेपुरा एवं ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के एनसीसी कैडेट्स शामिल होकर संयुक्त रूप से गार्ड ऑफ ऑनर देते रहे हैं। लेकिन इस बार आयोजित हो रहे स्वतंत्रता दिवस समारोह में गार्ड ऑफ ऑनर के लिए सिर्फ ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के एनसीसी पदाधिकारी एवं एनसीसी कैडेट्स को आमंत्रित किया गया है, जबकि मधेपुरा महाविद्यालय, मधेपुरा के एनसीसी पदाधिकारी एवं एनसीसी कैडेट्स को इससे वंचित कर दिया गया है। सीनेट सदस्य डॉ. सुधांशु शेखर ने विश्वविद्यालय प्रशासन के इस कदम की निंदा की है। उन्होंने कुलसचिव को पत्र लिखकर कहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन का यह कदम अत्यंत ही दुखद है। इससे मधेपुरा महाविद्यालय, मधेपुरा के एनसीसी पदाधिकारी एवं दर्जनों एनसीसी कैडेट्स के मन-मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

डॉ. शेखर ने मांग किया है कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित समारोह में गार्ड ऑफ ऑनर के लिए पूर्व की तरह मधेपुरा महाविद्यालय, मधेपुरा के एनसीसी पदाधिकारी एवं एनसीसी कैडेट्स को भी अवसर देने हेतु संदर्भित पत्र में संशोधन कर मधेपुरा महाविद्यालय, मधेपुरा का नाम भी जोड़ा जाए। इसके साथ ही इस बात का विशेष रूप से ख्याल रखा जाए कि व्यक्तिगत स्वार्थ, राग-द्वेष अथवा जाति-धर्म आदि संकीर्णताओं से ग्रसित होकर विश्वविद्यालय की स्थापित स्वस्थ परंपराओं के साथ छेड़छाड़ नहीं हो।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक / शिक्षकेत्तर कर्मियों के माह जून, 2026 से अगस्त, 2026 तक के वेतनादि/अतिथि शिक्षक / सेवान्त लाभ के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में रूपये 1127.34 (एक हजार एक सौ सताईस करोड़ चौतीस लाख रूपये) मात्र समानुपातिक सहायक अनुदान की स्वीकृति एवं विमुक्ति एकमुश्त प्रदान करने के संबंध में।