Search
Close this search box.

स्वच्छता अभियान के तहत होंगे कई कार्यक्रम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*स्वच्छता अभियान के तहत होंगे कई कार्यक्रम*

प्रो. फजल बने स्वच्छता ही सेवा के नोडल अधिकारी

बीएनएमयू, मधेपुरा के सभी स्नातकोत्तर विभागों तथा सभी महाविद्यालयों में ‘स्वच्छता ही सेवा’ (एसएचएस) 2025 अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कुलपति प्रो. बी. एस. झा के निदेशानुसार क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के निदेशक प्रो. मो. अबुल फजल को नोडल पदाधिकारी (स्वच्छता ही सेवा) नामित किया गया है। यह जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्वच्छता अभियान का थीम ‘स्वच्छोत्सव’ रखा गया है। यह दो अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न पर्व-त्योहारों के बीच मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ‘स्वच्छोत्सव’ में पांच विशेष क्षेत्रों पर ध्‍यान केंद्रित किया गया है‌। इसमें लक्ष्य इकाइयों (सीटीयू) का रूपांतरण, प्रकाशविहीन एवं उपेक्षित स्थानों को समाप्‍त करना शामिल है। इसमें सफाई मित्र सुरक्षा शिविर भी आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता कार्यकर्ताओं के कल्याण के लिए एकल-खिड़की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा
स्वच्छ हरित उत्सव और पर्यावरण-अनुकूल एवं शून्य-अपशिष्ट उत्सव की बात भी शामिल है।

READ MORE

विषय : माननीय विधान पार्षद, डॉ० संजीव कुमार सिंह एवं अन्य माननीय विधान पार्षदगण के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त प्राप्त पत्र, जो बिहार में स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उससे विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं राज्य की उच्च शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित है, पर यथोचित कार्रवाई करने के संबंध में।

विषय : बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के अंगीभूत (संघटक) स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उसके विश्वविद्यालयीय स्वायत्तता, शैक्षणिक मानकों एवं शिक्षकों की सेवा-शर्तों पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में प्रतिवेदन।

[the_ad id="32069"]